फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Online portal started for affiliation and recognition of private schools in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: निजी स्कूलों की संबद्धता और मान्यता के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू, यहां मिलेगी हर जानकारी

Mon, 26 Jul 2021 01:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 26 Jul 2021 01:49 PM IST
सार

कोविड से पहले निजी स्कूलों को बोर्ड में जाकर संबद्धता और मान्यता लेनी पड़ती थी। ऑनलाइन पोर्टल विकसित होने से स्कूल संचालक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन
Online portal started for affiliation and recognition of private schools in Jammu and Kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

निजी स्कूलों के संबद्धता और मान्यता के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। जिस पर निजी स्कूल से जुड़ी सभी जानकारियां एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी। उप-राज्यपाल ने पिछले दिनों इस ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया था, जिससे जम्मू संभाग के सात हजार के करीब निजी स्कूल संचालकों को लाभ मिलेगा। उन्हें संबद्धता और मान्यता के लिए अब बोर्ड के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे।

विज्ञापन


पोर्टल को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित किया है। जम्मू संभाग में 7 हजार के करीब निजी स्कूल हैं। यह स्कूल जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेके बोर्ड) के साथ पंजीकृत हैं। निजी स्कूलों को बोर्ड से अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन


निजी स्कूल एजुकेशन के अध्यक्ष कमल गुप्ता ने कहा कि सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि हमने प्रमुख सचिव बीके सिंह से मुलाकात कर उन्हें कुछ समय से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मोड पर संबद्धता और मान्यता की प्रक्रिया को जारी रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी कम है, ऐसे में स्कूल संचालकों को ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन आवेदन की सुविधा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed