फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   online discussion was done

काउंसिलंग सेल की तरफ से ऑनलाइन कांसोलेशन मीट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
online discussion was done
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। डायेरेक्टोरेट स्कूल एजूकेशन जम्मू के काउंसिलंग सैल की तरफ से ऑनलाइन कांसोलेशन मीट का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य सभी मनोवैज्ञानिकों को कोरोना वायरस के लिए शुरु की गई काउंसलिंग करने के लिए और ज्यादा तैयार किया जा सके। डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन अनुराधा गुप्ता की तरफ से काउंसलिंग सैल को विद्यार्थियों को इस लॉकडाउन के दौरान कैसे समय व्यतीत करना चाहिए यह सब निर्धारित करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद इस मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान काउंसिलंग सैल के अध्यक्ष रोमेश कुमार ने लॉकडाउन के दौरान छात्रों के भावनात्मक और व्यवहारिक प्रतिक्रिया पर और साथ ही जिन लोगों को कॉरंटाइन किया गया है उनकी प्रतिक्रिया पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सभी काउंसलरों को विद्यार्थियों की मदद करने के हमेशा खुद को तैयार रखने के लिए कहा। इस दौरान डीएसईजे के होम असाइनमेंट के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र ने सभी टेलीकाउंसलरों को डीएसईजे की होम क्लासीज के बारे में बताया। इस दौरान विभिन्न तरको पर चर्चा की कि किस तरह से टेलीकाउंसलिं हैल्पलाइन आओ बात करें के माध्यम से विद्यार्थियों के मैंटल हैल्थ को ठीक रखा जा सकता है। कुछ काउंसलरों को प्री-प्राइमरी के बच्चों को भी विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त रखने के लिए कहा गया। वहीं इस दौरान लोगों की बोरियत और स्ट्रेस को किस तरह से दूर किया जा सकता है इसपर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed