फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One unidentified terrorist has been killed in Anantnag encounter and bandipora encounter

दो आतंकियों का सफाया: बांदीपोरा में इम्तियाज डार का खात्मा, नागरिकों की हत्या में था शामिल

Mon, 11 Oct 2021 06:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,  जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,  जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Oct 2021 06:32 AM IST
सार

सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है। एक आतंकी अनंतनाग और एक बांदीपोरा में मारा गया है। बांदीपोरा में मारे गए आतंकी की पहचान इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई। वह टीआरएफ(द रेजिस्टेंस फ्रंट) का आतंकी था, जोकि शाहगुंड में हुई नागरिक की हत्या में शामिल था।

विज्ञापन
One unidentified terrorist has been killed in Anantnag encounter and bandipora encounter
मारा गया आतंकी, सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच रविवार देर रात शुरू हुई मुठभेड़ में एक दहशतगर्द मारा गया है। मारे गए आतंकी की अभी पहचान नहीं हो सकी है। इस ऑपरेशन में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि अभियान जारी है।

विज्ञापन


बता दें कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस आतंकियों के एक मददगार को पकड़ने गई थी। इसी दौरान छिपे हुए आतंकियों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई और आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली। मारे गए आतंकी के पास से एक पिस्टल और ग्रेनेड बरामद हुआ है।
विज्ञापन


बांदीपोरा में मारा गया टीआरएफ आतंकी इम्तियाज अहमद डार
उधर, बांदीपोरा में गुंड जहांगीर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस, सेना की 13-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलाबारी शुरू कर दी। कई घंटे तक चली मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। जिसकी पहचान इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई। वह टीआरएफ का आतंकी था, जोकि शाहगुंड में हुई नागरिक की हत्या में शामिल था। इसके साथ वह अन्य आतंकी हमलों में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः- भय और आक्रोश से भरा मन: कश्मीर से जम्मू लौटे 70 फीसदी कर्मचारी, बोले- 90 जैसे हालात बनाए जा रहे हैं    




सिलेक्टिव किलिंग करने वाले आतंकियों पर बड़ी और कड़ी कार्रवाई की तैयारी
कश्मीर में सिलेक्टिव किलिंग करने वाले आतंकियों पर बड़ी और कड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रदेश सरकार से इस नई चुनौती से निपटने पर चर्चा की है। सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया एजेंसियों से कश्मीर में सक्रिय आतंकियों का ब्योरा मांगा गया है। इन आतंकियों की मदद करने वालों की धरपकड़ भी होगी। कश्मीर में मौजूद कुछ आतंकी युवाओं से पहले सिलेक्टिव किलिंग करवाकर फिर उनको अपने संगठन में शामिल कर रहे हैं। गृह मंत्रालय आतंकियों की इस नई चाल का तोड़ निकालने के लिए मंथन कर रहा है।


दरअसल, द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) लश्कर-ए-तैयबा का संगठन है। इस संगठन में सक्रिय कुछ आतंकी युवाओं को अपने साथ जोड़कर उनसे किलिंग करवा रहे हैं। युवाओं को टारगेट दिया जाता है कि उनको अपने लिए पिस्टल का इंतजाम करना है। इसके लिए उनके अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाता है।

सिलेक्टिव किलिंग
जब यह लोग पैसों से पिस्टल लेकर आते हैं। फिर इनके जरिए दूसरे युवाओं को पिस्टल दी जाती है और एक टारगेट दिया जाता है। वारदात को अंजाम देने के बाद टीआरएफ उसे अपने संगठन में शामिल कर लेता है। यही कारण है कि कश्मीर में युवा आतंकियों से सिलेक्टिव किलिंग कराई जा रही है।

जानकारी के अनुसार कश्मीरी पंडित कारोबारी, गोलगप्पे बेचने वाले श्रमिक, दो शिक्षकों की हत्या के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय भी चिंतित है। लिहाजा प्रदेश के बड़े प्रशासनिक अफसरों और पुलिस अफसरों समेत खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed