फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one thousand crore loss on first day in jammu and kashmir

जीएसटी लागू न होने के कारण जम्मू कश्मीर को पहले दिन 1 हजार करोड़ का नुकसान

Sun, 02 Jul 2017 07:04 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Sun, 02 Jul 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
one thousand crore loss on first day in jammu and kashmir
जीएसटी

रियासत में जीएसटी न लगने से कारोबारियों के लिए मुश्किल हालात पैदा हो गए हैं। पूरे देश में जीएसटी लागू होने के बाद पहले ही दिन जम्मू-कश्मीर को लगभग 1000 करोड़ रुपये की चपत लगी है। रियासत का दूसरे राज्यों से कारोबार ठप हो गया है।

विज्ञापन


बाहर से सामान रियासत में नहीं आ पा रहे और रियासत के कारोबारियों का सामान भी बाहर नहीं जा पा रहा। मौजूदा हालत में रियासत से दूसरे राज्यों में कारोबार पर दो तरह के टैक्स की मजबूरी पैदा हुई है।
विज्ञापन


इस कारण अंतरराज्यीय व्यापार ठप हो गया है। पेंट्स, पेस्टीसाइड्स वालों ने काम बंद कर दिया है। इस वक्त पेस्टीसाइड्स का सीजन है, ऐसे में कारोबारी परेशान हैं। कच्चे माल को लेकर रोना रो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द लागू नहीं हुआ जीएसटी तो होता रहेगा नुकसान

one thousand crore loss on first day in jammu and kashmir
जीएसटी

सीमेंट उद्योग को कोयले की जरूरत है। कैसे आए? अखरोट बादाम के कंसाइनमेंट तो पहले ही रोक दिए गए हैं। रियासत में परंपरागत पशमीना शाल, कारपेट के दूसरे राज्यों में बिक्री पर राह में रोड़ा आ गया है। पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ समेत कई राज्यों में इनकी बड़ी मांग है, लेकिन वह माल उठाने को तैयार नहीं। 

लकड़ी के फर्नीचर का कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित है। तैयार माल को कारोबारियों ने स्टाक कर लिया है। दवा कारोबारियों के सामने मुश्किल है। जीएसटी नंबर के बगैर बिलिंग का सवाल सबके सामने मुंह बाए खड़ा है।

रियासत में हैंडीक्राफ्ट से चार लाख कारीगर जुड़े हैं। अगर जीएसटी पर लंबे समय तक फैसला नहीं होता तो निश्चित रूप से उनके सामने मुश्किल खड़ी हो जाएगी। सप्ताह भर यही हालात रहे तो उद्योग करीब 500 करोड़ के भार के नीचे चरमरा रहे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed