फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one terrorist killed in tral of jammu and kashmir

कश्मीरः त्राल में सेना ने 2 आतंकियों को किया ढेर, एक पुलिसकर्मी शहीद

Sun, 05 Mar 2017 12:19 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 05 Mar 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
one terrorist killed in tral of jammu and kashmir
Indian Army - फोटो : File Photo

कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच बीती रात से जारी मुठभेड़ खत्म हो गई है। जानकारी के मुताबिक सेना के जवानों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक एसपी वैद के मुताबिक मारे गए आतंकियों में से एक आतंकी पाकिस्तानी है। 

विज्ञापन



प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंकी मुठभेड़ में आतंकियों से लोहा लेते जम्मू कश्मीर का एक जवान शहीद हुआ है। शहीद जवान की पहचान कांस्टेबल मंजूर अहमद के रूप में हुई है। इसके साथ ही सेना के एक मेजर समेत केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स का एक जवान और जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान भी घायल बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार को पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षाबलों को कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिस पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, सीआरपीएफ और सेना ने इलाके को घेर लिया। इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान फिर हुआ पथराव

one terrorist killed in tral of jammu and kashmir
कश्मीर में सुरक्षाबलों पर पथराव - फोटो : FILE PHOTO

आतंकियों की ओर से फायरिंग के बाद से सेना के जवानों और एसओजी की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई के दौरान अंधेरा हो जाने के बाद आपरेशन स्थगित कर दिया गया था। 

रात में सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया था जिससे किसी भी सूरत में आतंकियों को भागने न दिया जाए। इसके बाद रविवार सुबह फिर से शुरू हुई कार्रवाई में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। 

मारे गए आतंकियों में से एक आतंकी के पाकिस्तानी होने की जानकारी मिली है। वहीं आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान ही त्राल के इस इलाके में हिंसक प्रदर्शन हुए है। जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों पर कई उपद्रवियों ने पथराव किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed