{"_id":"58c1a7d34f1c1bbb50dc4124","slug":"one-terrorist-killed-in-bandipora","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में पत्नी की गुहार पर भी आतंकी ने नहीं किया समर्पण, सेना ने किया ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में पत्नी की गुहार पर भी आतंकी ने नहीं किया समर्पण, सेना ने किया ढेर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 10 Mar 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
आतंकी के पत्नी और परिजन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पदगामपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच वीरवार को हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों द्वारा स्थानीय आतंकी को समर्पण करने का पूरा मौका दिया गया। उसकी ओर से लगातार की गई फायरिंग के बावजूद भी सुरक्षाबलों द्वारा समर्पण के लिए काफी कोशिश की गई। सेना प्रवक्ता ने बताया कि सुबह एक आतंकी को ढेर कर दिया गया था।
दूसरा आतंकी इस दौरान कुछ मकानों के बीच पनाह लिए बैठा रहा। पता चला कि वह मोहम्मद शफी नामक स्थानीय आतंकी है। इस पर उसकी पत्नी को मुठभेड़ स्थल तक लाया गया।
पत्नी दिलशादा ने बार-बार लाउडस्पीकर पर समर्पण की गुहार लगाई। रोते बिलखते बच्चों के साथ पहुंची दिलशादा लगातार गुहार लगाती रही, लेकिन उसने एक न सुनी। जब वह समर्पण के लिए तैयार नहीं हुआ और सुरक्षाबलों पर फायरिंग करने लगा तो जवाबी कार्रवाई में ढेर कर दिया गया।

कई आतंकी घटनाओं में शामिल थे मारे गए आतंकी
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान
- फोटो : PTI
पुलवामा में मारे गए दोनों आतंकी दक्षिणी कश्मीर में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के अलावा मध्य और दक्षिणी कश्मीर में हुई कई बैंक लूट और बंदूकें छीनने की घटनाओं में शामिल रहे हैं। आने वाले चुनावों से दूर रहने के लिए लोगों को भड़काने के साथ ही युवाओं को आतंकवाद में शामिल होने के लिए तैयार करते थे।
एक हफ्ते के भीतर दक्षिणी कश्मीर में दूसरा बड़ा आपरेशन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में एक सप्ताह के भीतर सुरक्षा बलों का यह दूसरा बड़ा आपरेशन रहा। गत शनिवार को जिले के त्राल में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। इनमें से एक आतंकी पाकिस्तानी था। हालांकि, मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया था। सेना के एक मेजर समेत केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स का एक जवान और पुलिस का एक जवान भी घायल हो गए थे।