'एक सर्जिकल स्ट्राइक की है यदि सबूत चाहिए तो दूसरी भी होगी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों देशों की सीमा पर बने तनाव पर पीडीपी के मंत्री जुल्फकार अली ने कहा कि जंग किसी समस्या का समाधान नहीं है। जंग में केवल तबाही है। भारत दुश्मन की किसी भी चुनौती का सामना कर सकता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को बातचीत के माध्यम से ही समस्या का समाधान निकालें। उन्हें उम्मीद है कि सीमा पर शीघ्र ही शांति होगी।
उनकी सरकार के लिए शांति भी एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने रियासत के लोगाें के लिए काफी योजनाएं तैयार की हैं, जिन्हें समय समय पर लागू किया जा रहा है। लोगों को इनका लाभ उठाना चाहिए। लाल सिंह ने ये बयान उस समय दिया है जब देश के कई राजनेताओं ने भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए हैं ।
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान में बौखलाहट
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से बौखलाया पाकिस्तान और नवाज शरीफ एक ओर भारत को सीमा पर तनाव का दोष दे रहे है वहीं दूसरी ओर पाक सेना के जवान लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहे हैं । सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने 18 बार भारतीय सेना की चौकियों पर फायरिंग कर चुका है ।
बुधवार को भी पाकिस्तान की ओर से अखनूर के पल्लनवाला सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स के जवानों ने भारी गोलीबारी की है जिसका भारतीय सेना की ओर से लगातार जवाब दिया जा रहा है । पाकिस्तान से हो रही ये फायरिंग अब तक जारी है ।