{"_id":"663ab3fad187bee435025f34","slug":"one-person-died-due-to-fire-in-wheat-crop-samba-news-c-270-1-rmg1001-100232-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गेहूं की फसल में लगी आग की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गेहूं की फसल में लगी आग की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
Wed, 08 May 2024 04:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 08 May 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रख जंग में खेतों में पंपों के सेटों की सफाई करने आया था विक्रम
आग की चपेट में आने से नहीं मिला बाहर निकलने का मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। रामगढ़ क्षेत्र के गांव रख जंग में मंगलवार शाम 4 बजे कटी हुई गेहूं की फसल में लगी आग की चपेट में आने से व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। तेज आग की लपटों ने व्यक्ति को खेतों से भागने का मौका तक नहीं दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
व्यक्ति की पहचान किसान विक्रम सिंह (60) निवासी रख जंग मौजूदा समये में विजयपुर में रह रहा था। विजयपुर से अपने गांव रख जंग में खेतों में पंपों के सेटों की साफ सफाई करने आया था ताकि आग से पंप सेट को कोई नुकसान न पहुंचे। मगर भगवान को कुछ और ही मंजूर था। विक्रम सिंह जैसे ही अपने खेत में पहुंचा तो हवा और आग तेज होने लगी, जिससे विक्रम सिंह को खेतों से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और उसे आग ने चपेट में ले लिया। व्यक्ति खेतों में ही गिर गया और स्थानीय लोगों ने उसे देखा और शोर मचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया और विक्रम सिंह को रामगढ़ के सीएचसी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विक्रम सिंह को मृत घोषित कर दिया। रामगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।