फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one person dead in road accident in udhampur

गहरी खाई में गिरा वाहन, दुर्घटना में युवक की मौत

Sun, 26 Nov 2017 11:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sun, 26 Nov 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
one person dead in road accident in udhampur
- फोटो : FILE PHOTO

विज्ञापन
पंचैरी तहसील के लटेयार गांव में शनिवार देर रात को महिंद्रा वाहन के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस को मृतक व्यक्ति का शव वाहन से बाहर मिला है। उसमें कितने लोग सवार थे और वाहन को कौन चला था, पुलिस इसका पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे महिंद्रा वाहन जेके14डी-7613 जैसे ही लटेयार इलाके में पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर वह गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय निवासियों ने वाहन को खाई में गिरते देखा तो पंचैरी पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर पंचैरी पुलिस रात करीब साढ़े दस बजे मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। इस दौरान रमेश सिंह (26) निवासी बदोता का शव वाहन के बाहर पड़ा मिला। वाहन के अंदर कोई नहीं था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएचसी पंचैरी पहुंचाया और रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था। पुलिस ने रमेश के शव को वाहन के बाहर पाया है। घटना स्थल देखकर ऐसा लगता है कि जिस प्रकार वाहन खाई में गिरा है, उससे चालक का बाहर निकलना संभव नहीं हो सकता है। पुलिस ने वाहन के मालिक से संपर्ककिया, लेकिन उसका फोन लगातार स्विच आफ आ रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed