{"_id":"57efc0414f1c1b9074576867","slug":"one-more-death-in-kashmir-voilance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर हिंसा में एक और की मौत, 51 उपद्रवी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर हिंसा में एक और की मौत, 51 उपद्रवी गिरफ्तार
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Security while Voilance in Kashmir
- फोटो : PTI
कश्मीर हिंसा में एक और युवक की मौत हो गई। शनिवार को हांजीपोरा, गांदरबल, कुलगाम, बडगाम, शोपियां में सुरक्षा बलों पर पथराव हुआ।
इस बीच, 51 उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ईद के दिन मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के नारबल के कवूसा इलाके में उपद्रव के दौरान मुजफ्फर अहमद पंडित घायल हो गया था। उसकी स्किम्स अस्पताल में शनिवार को मौत हो गई।
उम्मत ए इस्लामी के नेता सारजन बरकती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह प्रदर्शनों का नेतृत्व करता था। घाटी में शनिवार को कहीं भी कर्फ्यू नहीं रहा।

Trending Videos
सभी जगहों से कर्फ्यू हटा
Voilance in Kashmir
- फोटो : PTI
जुमे की नमाज के चलते शुक्रवार को श्रीनगर के पांच थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया था, जिसे शनिवार को हटा लिया गया। उधर, पुलिस का दावा है कि शनिवार को कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अन्य दिनों की तुलना में अधिक देखी गई।
10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर श्रीनगर तथा अन्य इलाकों में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किए। इस दौरान सरकार विरोधी नारेबाजी की गई। प्रेस इन्क्लेव में जुटे छात्र-छात्राओं का कहना था कि वे कश्मीर मसले का समाधान होने तक परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। भगत, परेपोरा, सफाकदल, रामबाग तथा अन्य इलाकों में भी प्रदर्शन हुए। उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके में भी छात्रों ने सरकार विरोधी रैली निकाली।