{"_id":"0891111213f222cf09ad090f45f7e01e","slug":"one-militant-killed-in-pulwama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाल ही में लश्कर में शामिल हुआ आंतकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाल ही में लश्कर में शामिल हुआ आंतकी ढेर
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 23 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी को मार गिराया। दो अन्य आतंकी भाग निकले। मारा गया आतंकी जहांगीर अहमद गनई कोइल पुलवामा का था।
विज्ञापन
वह हाल ही में इस आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। फरार आतंकियों को दबोचने के लिए आसपास के इलाकों में जबर्दस्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार श्रीनगर से करीब 35 किलोमीटर दूर पुलवामा जिले के कावनी गांव में पुलिस को तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा साझा अभियान छेड़ा गया।
विज्ञापन
इलाके की घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान शुरू किया गया। घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों द्वारा सर्च पार्टी पर ग्रेनेड से हमला किया गया।
इसके बाद आतंकियों और सुरक्षा बल के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान एक आतंकी को ढेर कर दिया गया, जबकि अन्य दो आतंकी फरार होने में कामयाब रहे।