फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One killed in snowfall in Bandipora Jammu Kashmir

बर्फबारी से बांदीपोरा में एक की मौत, जम्मू-श्रीनगर हाईवे दूसरे दिन भी बंद, हजारों वाहन फंसे

Sun, 06 Jan 2019 12:54 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 06 Jan 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
One killed in snowfall in Bandipora Jammu Kashmir
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

रियासत में बर्फबारी आफत लेकर आई है। बांदीपोरा (कश्मीर) कसबे में छत से बर्फ हटा रहे मुमताज अहमद की नीचे गिर जाने से मौत हो गई। जिला उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि अहमद की छत से गिरकर बुरी तरह से जख्मी होने हो जाने से मौत हुई है। घाटी का शनिवार दूसरे दिन भी देश से सड़क संपर्क कटा रहा। जम्मू-श्रीनगर हाईवे स्थित जवाहर टनल पर बर्फबारी से शुक्रवार शाम से ही यातायात रोका गया है। इससे दोनों ओर से हजारों वाहन फंसे हुए हैं। राजोरी और पुंछ जिले को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद है। वैष्णो देवी के भवन सहित भैरों घाटी और सांझी छत्त मार्ग तक बर्फबारी हुई। कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा पांच घंटे प्रभावित रही।  

विज्ञापन


घाटी में शुक्रवार दोपहर बाद शुरू हुई बर्फ बारी शनिवार सुबह तक जारी रही। श्रीनगर में सुबह 8.30 बजे तक 10 इंच, गुलमर्ग में दो फीट, काजीगुंड में 11 इंच, कोकरनाग में 3 इंच, पहलगाम में 16 इंच और कुपवाड़ा में 17 इंच तक बर्फ  गिरी है। बर्फबारी से श्रीनगर-लेह और बांदीपोरा-गुरेज मार्ग बंद है। जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में शनिवार की सुबह तीन बजे से शुरू हुई बारिश सुबह नौ बजे तक जारी रही। जिला कठुआ के बनी, मल्हार, किंडली, ढ़ग्गर, डुग्गन, रौलका, दौलका, सरथल, छत्रगलां, नगाली, दौला माता, कमलेऊ गलां, भंडार, छत्रगलां, सरथल, भंडार और ढग्गर के इलाकों में एक फुट तक बर्फबारी हुई है। जिला उधमपुर के पर्यटन स्थल पत्नीटाप और नत्थाटाप में बर्फबारी हुई। मैदानी इलाकों में बारिश से पारे में गिरावट आई है। 
विज्ञापन


कई जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी 
मंडलायुक्त कश्मीर बशीर अहमद खान ने अनंतनाग, कुलगाम, बडगाम, बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल, कारगिल और लेह जिले में कई स्थानों पर हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। लोगों को हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर से अधिकांश उड़ाने रद्द
खराब मौसम के कारण शनिवार को श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से अधिकांश उड़ाने रद्द करनी पड़ीं। बर्फबारी और कम बिजिविल्टी के कारण सुबह सभी उड़ाने रद्द की गईं। दोपहर बाद सिर्फ पांच उड़ानों का आवागमन हुआ। इसमें तीन फ्लाइट आई, जबकि गत शुक्रवार से दो फ्लाइट खड़े हैं। चौबीस घंटे बाद शनिवार आंशिक तौर पर ही उड़ाने बहाल हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed