फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One killed, another injured in road accident

वाहन की टक्कर राहगीर की मौत

विज्ञापन
One killed, another injured in road accident
बड़ी ब्राह्मणा/बिश्नाह। बाड़ी ब्राह्मणा और बिश्नाह में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक राहगीर की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पहले मामला बाड़ी ब्राह्मणा का है। यहां करयाल ब्राह्मणा बिश्नाह निवासी हरदयाल पुत्र बुआ दित्ता को एक अज्ञात वाहन ने पटली मोड़ इलाके में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उठाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है। और अब आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा बिश्नाह कस्बे में पेश आया। यहां पीर बाबा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार बाइक बेकाबू हो गई और वह नहर में जा गिरी, जिससे उस पर सवार व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। कुछ लोगों ने उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान सुशील कुमार गांव महमूदपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed