हत्याओं में शामिल हिजबुल आतंकी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी को गिरफ्तार करके नागरिक हत्याओं के दो मामलों को हल किया है।
पुलिस प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक विशेष सूचना के आधार पर अनंतनाग पुलिस और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) द्वारा पहनू शोपियां के रहने वाले हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी इम्तियाज डार उफ़र हाफिज को काजीगुंड से गिरफ्तार किया।
प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि अन्य दो आतंकियों समेत वह खुद बिजबिहाड़ा के जावेद अहमद सोफी उर्फ जावेद वाजा और करावा मालनू शोपियां के रहने वाले रेयाज अहमद खान की हत्याओं में शामिल था।
अवंतीपोरा में की थी फायरिंग
जावेद को आतंकियों ने इस वर्ष 22 मार्च को बिजबिहाड़ा की न्यू कॉलोनी में मारा था, जबकि रियाज की हत्या आतंकियों ने पिछले वर्ष 25 अक्टूबर को की थी।
इम्तियाज नामी यह आतंकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कांप्लेक्स शोपियां की गार्ड पोस्ट पर हुए हमले में भी शामिल था, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हुआ था। इसके इलावा अवंतीपोरा में एक फायरिंग की घटना में भी यह शामिल था।
गौरतलब है कि इम्तियाज सितंबर 2014 में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था। फिलहाल इसकी गिरफ्तारी को एक कामयाबी बताया जा रहा है। इससे लगातार पूछताछ जारी है और इसके द्वारा कई अन्य खुलासों की भी उम्मीद जताई जा रही है।