{"_id":"789a520196ebb283d6366ede980c81d5","slug":"one-dies-in-landslide-in-rajouri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास काटते मजबूद पर गिरा पत्थर, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास काटते मजबूद पर गिरा पत्थर, दर्दनाक मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Wed, 13 May 2015 11:41 AM IST
विज्ञापन
राजोरी की कोटरंका तहसील के झगड़ी ढोक में मंगलवार को अपने पशुओं के लिए घास लेने गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की मौत अचानक तहसील के झगड़ी ढोक में भूस्खलन होने से आई पस्सी के नीचे दब जाने से हुई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोटरंका तहसील के मोड़ा गांव का निवासी मोहम्मद अमीन पुत्र हाशिम दीन (42) अपने पशुओं के साथ कुछ दिन पहले ही पीर पंजाल की झगड़ी नामक ढोक में गया था।
विज्ञापन
दोपहर बाद करीब दो बजे जब वह घास काट रहा था तो अचानक बारिश शुरू होने से वहां भूस्खलन शुरू हो गई। जब तक वह कुछ समझ पाता, पहाड़ से एक भारी पस्सी उस पर गिर गई और वह उसी पस्सी के नीचे दब गया। कुछ लोगों ने करीब दो घंटे के कड़े प्रयास के बाद उसके शव को पस्सी के नीचे से निकाला व कोटरंका के सरकारी उप जिला अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस द्वारा शव को परिवारवालों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
छह बेटियों का पिता था मृतक व्यक्ति
मोड़ा के सरपंच मुनीर हुसैन ने बताया कि पस्सी के नीचे दबने से मौत का शिकार होने वाला व्यक्ति छह बेटियों का पिता था। उसके घर कोई भी बेटा नहीं है और वहीं मेहनत मजदूरी कर अपनी बेटियों को परवरिश कर पढ़ा-लिखा रहा था। उसकी अचानक दर्दनाक मौत से बेटियां व पत्नी गहरे सदमे में हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन