{"_id":"6046800c8ebc3ee9794b905e","slug":"one-died-from-corona-in-jammu-70-new-patients-jammu-city-news-jmu230859791","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में कोरोना से एक की मौत, 70 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में कोरोना से एक की मौत, 70 नए मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू संभाग में कोविड संक्रमण से एक मरीज ने दम तोड़ दिया। जिला जम्मू के सुचेतगढ़ के सतराइयां क्षेत्र के एक कोविड संक्रमित व्यक्ति को इलाज के लिए अमृतसर ले जाया गया, लेकिन उसने वहां दम तोड़ दिया। सोमवार को उसके शव को जम्मू लाकर अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच प्रदेश में 70 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं।
वर्तमान में प्रदेश में 871 कोविड संक्रमित सक्रिय मामले हैं और इनकी संख्या बढ़ी है। प्रदेश में जम्मू संभाग के रामबन को छोड़कर 19 जिले कोविड संक्रमित हैं। इससे पहले जम्मू संभाग के कई जिले कोविड मुक्त चल रहे थे। हालांकि, प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 90 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं।
प्रदेश में मिले 70 संक्रमित मामलों में 21 यात्री हैं। श्रीनगर में सोमवार को सर्वाधिक 33 संक्रमित मामले मिले, जिसमें 12 यात्री हैं। जिला जम्मू में 11 संक्रमित मामले मिले। जबकि अन्य जिलों में 10 से नीचे ही संक्रमित मामले मिल रहे हैं। जम्मू संभाग के नौ जिलों में सोमवार को कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है।
विज्ञापन
17 हजार को टीकाकरण
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में 17 हजार वरिष्ठ नागरिकों और बीमार लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। प्रदेश में टीकाकरण के लिए 617 निजी व सरकारी चिकित्सा केंद्र काम कर रहे हैं। चरणबद्ध तरीके से केंद्रों का दायरा बढ़ाकर टीकाकरण का विस्तार किया जा रहा है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. हरुण काजी ने बताया कि टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए उचित प्रयास किए जा रहे हैं।