फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one dead in road accident

ट्रक हादसे में एक की मौत

विज्ञापन
one dead in road accident
नौशेरा। सड़क किनारे ट्रक को ठीक कर रहे चालक को एक अन्य ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसा बुधवार रात को नौशेरा के राजल में हुआ। इसके चलते कुछ देर जाम भी लगा रहा। जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हटाया। मृतक चालक की पहचान सुरम राज सिंह (50) पुत्र प्रकाश सिंह निवासी पोंगला पिंड गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। आरोपी ट्रक चालक तरसेम लाल भी गुरदासपुर का ही रहने वाला है। दोनों दोस्त थे। पुलिस ने तरसेम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है। इस संबंधी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जम्मू से पुंछ जा रहा था सुरम
जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर का ट्रक चालक सुरम सिंह जम्मू से पुंछ जा रहा था। राजल में ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद चालक सुरम सिंह ने ट्रक को सड़क के एक किनारे लगाया और उसका फाल्ट ठीक करने में जुट गया। इसी दौरान उसके पहचान का एक और ट्रक चालक वहां से गुजरा तो उसने सुरम को देख अपना ट्रक रोका और पीछे करने लगा। इसी दौरान सुरम सिंह ट्रक की चपेट में आ गया। कुचले जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कुछ देर जाम भी लगा रहा
हादसे के चलते जुटी लोगों की भीड़ के कारण घटनास्थल पर कुछ देर जाम लगा रहा। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल नौशेरा पहुंचाया गया। वीरवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया। आरोपी चालक की पहचान तरसेम लाल पुत्र मोहिंदर पाल निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच चल रही है
नौशेरा के थाना प्रभारी मोहम्मद फरीद ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। आरोपी ट्रक चालक तरसेम लाल पुत्र मोहिंदर पाल निवासी गुरदासपुर को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed