{"_id":"64d54a4e342476ef370c3c26","slug":"one-dead-by-electricity-samba-news-c-10-1-jam1029-179463-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: युवक से स्मार्ट मीटर लगवा रहा था जेई, करंट लगने से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: युवक से स्मार्ट मीटर लगवा रहा था जेई, करंट लगने से गई जान
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर तीन घंटे किया प्रदर्शन
डीसी ने परिजनों को 10 लाख रुपये, रेड क्रॉस से एक लाख रुपये और एक सदस्य को नौकरी की घोषणा की
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह/बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में वीरवार को करंट लगने से स्मार्ट मीटर लगा रहे एक युवक की मौत हो गई। उसकी मौत पर गुस्साए परिजनों ने जम्मू-पठानकोट हाईवे जाम कर दो घंटे तक प्रदर्शन किया। जब मौके पर डीसी और सांबा के एसएसपी ने मामला संभाला तो लोग शांत हुए, और मुआवजे की घोषणा होने पर मार्ग खोला गया। मृतक की पहचान शब्बीर हुसैन (30) पुत्र नूर आलाम निवासी सिबा नगरोटा के रूप में हुई है।
मृतक के पिता नूर आलम ने बताया कि बिजली विभाग के जेई अमित गुप्ता ने उनके बेटे शब्बीर हुसैन को घर से काम पर आने के लिए मजबूर किया। उन्होंने बताया कि शब्बीर की पत्नी बीमार थी। वह उसका इलाज करवाने जम्मू जीएमसी जा रहा था। तभी जेई ने शब्बीर को धमकाया कि अगर वह आज काम पर नहीं आएगा तो उसका बकाया पैसा नहीं मिलेगा। तब मजबूर होकर शब्बीर पत्नी को रास्ते में छोड़कर जेई के साथ काम करने चला गया। जेई शब्बीर से स्मार्ट मीटर लगाने का काम करवाता था। उन्होंने कहा के जेई सरकारी कर्मचारी है। उसने स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका लिया हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग का एक सरकारी कर्मचारी विभाग का ठेका कैसे ले सकता है। उन्होंने बताया कि जेई ने बिना बिजली के कट की जानकारी लिए शब्बीर को खंभे पर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए चढ़ा दिया। इससे शब्बीर को करंट लग गया, और वह गिर गया। करंट लगने के बाद शब्बीर 2 घंटे वहीं पड़ा रहा। उसे किसी तरह जम्मू ईएसआई हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक तब परिजनों का गुस्सा जेई और विभाग पर भड़का और परिजनों ने शव को बाड़ी ब्राह्मणा में हाईवे पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक हाईवे जाम रहा। मौके पर उपायुक्त सांबा अभिषेक शर्मा और एसएसपी सांबा बेनाम तोश ने परिजनों को समझाया और हाईवे छोड़ने के लिए कहा। अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। साथ ही परिवार को रेड क्रॉस की तरफ से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता और प्रशासन के फंड से 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। उन्होंने परिवार में से किसी एक सदस्य को नौकरी देने का भी आश्वासन दिया। तब परिजनों ने प्रदर्शन खत्म किया और हाईवे बहाल हुआ।
विज्ञापन
-- -
पत्नी को लेकर अस्पताल जा रहा था युवक
मृतक के पिता के अनुसार शब्बीर अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल जा रहा था। उसका पहले से एक बच्चा है और अभी उसकी पत्नी गर्भवती है। वह कुछ ही दिनों में दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली है। जेई के दबाव में आकर शब्बीर को अपनी पत्नी रास्ते में ही छोड़कर जानी पड़ी। फिर ये हादसा हो गया।
-- -
जेई अमित गुप्ता को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
- राहुल नागर, एसडीपीओ, बाड़ी ब्राह्मणा