फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One dead and 22 were injured after a minibus overturned in Udhampur

J&K: ट्राले से टकरा कर ओवरलोडेड मेटाडोर पलटी, एक की मौत, 22 यात्री घायल

Wed, 06 Feb 2019 07:47 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 06 Feb 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
One dead and 22 were injured after a minibus overturned in Udhampur
उधमपुर बस हादसा - फोटो : ani
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बुधवार शाम को शहर के ठंडा पद्दल इलाके में ओवरलोडेड मेटाडोर ट्राले से टकरा कर पटल गई। यह हादसा धार रोड पर नंद पैलेस के पास हुआ, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों व पुलिस ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, एक घायल की हालत गंभीर होने पर सैन्य अस्पताल रेफर कर दिया। मेटाडोर पर भूसे की कई बोरियां रखी गई थीं।
विज्ञापन


बुधवार शाम पांच बजे उधमपुर से तरेला गांव की तरफ जा रही मेटाडोर (जेके14-9489) नंद पैलेस के पास अनियंत्रित हो कर धार रोड के किनारे खड़े ट्राले से टकराने के बाद बीच मार्ग पर पलट गई। इसमें 50 वर्षीय पूजा देवी पत्नी नेक राम निवासी तरेला की मौके पर ही मौत हो गई। मेटाडोर के पलटते ही आसपास के दुकानदारों व वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही राहत कार्य शुरू कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों ने बताया कि मेटाडोर की छत पर भूसे से भरी कई बारियां रखी गईं थीं। वहीं, मेटाडोर भी ओवरलोडेड थी।
विज्ञापन

ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने में प्रशासन नाकाम
जिला अस्पताल में मौजूद शहरवासियों ने कहा कि परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस का सड़क सुरक्षा सप्ताह केवल कार्यक्रमों तक ही सीमित है। जमीनी स्तर पर दोनों विभाग ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने में नाकाम हैं।पूरे शहर में बैनर लगा कर संदेश दिए जा रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed