{"_id":"5a4ccbd84f1c1b47198b49ad","slug":"one-bsf-jawan-has-lost-his-life-in-sniper-shot-in-samba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: सांबा में पाक स्नाइपर हमले में जन्मदिन के ही दिन शहीद हुआ जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सांबा में पाक स्नाइपर हमले में जन्मदिन के ही दिन शहीद हुआ जवान
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी रूकने का नाम नहीं ले रही है। पाक ने एक बार फिर से नापाक हरकत करते हुए सांबा के चक दूलमा सेक्टर में स्नाइपर हमला किया जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पाक की ओर से सांबा सेक्टर में शाम पांच बजे के करीब स्नाइपर हमला किया गया जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। जवान की पहचान कांस्टेबल आर.पी हजारे के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हालांकि पाक की गोलाबारी का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। सीमा पर लगातार हो रही गोलीबारी को देखते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही पाक की ओर से नौशेरा सेक्टर में हुई गोलाबारी में भारतीय सेना के चार जवान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
जिसके बाद भारतीय सेना ने पाक के इलाके में 500मी. अंदर घुस कर उसी की भाषा में उसे जवाब दिया और चार सैनिकों को मार गिराया था।
जन्मदिन के ही दिन शहीद हुआ जवान
पाकिस्तान की कायराना हरकत का शिकार हुए शहीद भारतीय जवान आर पी हजारे का आज जन्मदिन था। जन्मदिन हर किसी के जीवन का खास दिन होता है और हर कोई इसे यादगार बनाना चाहता है लेकिन पाकिस्तान ने गोलीबारी कर जवान के सारे सपनों पर पानी फेर दिया।
जिस घर में आज जश्न का माहौल था वो अब मातम में बदल चुका है। परिवार के हर सदस्य के गमगीन चेहरे से आंसू छलक रहा है। पाक के स्नाइपर शॉट में शहीद हुए हेड कांस्टेबल आर पी हजारा पश्चिम बंगाल के निवासी थे।
पाक बौखलाहट के कारण कर रहा गोलीबारी
अपने चार सैनिकों के मारे जाने के कारण बौखलाए पाकिस्तान ने सीमापर गोलीबारी जारी कर दी है। पाक की नापाक हरकतों का अब भारतीय सेना भी ठीक उसी के भाषा में करारा जवाब दे रही है।
इस कारण बौखलाए पाक ने गोलीबारी का सहारा ले लिया है। गौरतलब है कि पाक ने साल 2017 में करीब 850 से ज्यादा बार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया था।

कई और सेक्टरों में हुई गोलाबारी
ceasefire
- फोटो : amar ujala
पाकिस्तान की ओर से भारत के कई अन्य सेक्टरों में सुबह से ही रूक रूक कर गोलीबारी जारी है। पाक की ओर से सुबह ही पुंछ के दिग्वार सेक्टर में भी गोलीबारी की गई जबकि शाम के करीब पांच बजे ही पाकिस्तानी रेंजर्स ने सांबा सेक्टर में भारत की अग्रिम चौकियों को निशाना बना कर हमला किया।
पाक की ओर से हो रही गोलाबारी रूकने का नाम नहीं ले रही है। पाकिस्तान ने चौकियों के साथ साथ रिहायशी इलाकों को भी निशाना बना कर गोले दागे हैं। सीमा पर निरंतर हो रही गोलीबारी के कारण स्थानीय लोगों मे दहशत का माहौल है।