{"_id":"5ce11096bdec220742621884","slug":"one-asi-of-bsf-injured-after-india-and-pakistan-exchanged-firing-last-night-in-kg-sector-of-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुंछ के केजी सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर की फायरिंग, BSF का एएसआई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुंछ के केजी सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर की फायरिंग, BSF का एएसआई घायल
Sun, 19 May 2019 01:46 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 19 May 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
जम्मू कश्मीर में पुंछ के केजी सेक्टर में पाकिस्तान ने एकबार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से बीती रात को गोलीबारी हुई है जिसमें सेना का एक एएसआई भी घायल हुआ है। यह घटना सीमा से सटे केजी सेक्टर की है।
विज्ञापन
पाक रेंजर्स ने यहां जमकर गोलीबारी की। इधर, भारतीय सेना की ओर से भी गोलीबारी का करारा जवाब दिया गया। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच जारी गोलाबारी के दौरान, एक शेल केजी सेक्टर में फॉरवर्ड पोस्ट बलूनी में आकर गिरा, जिसके फटने से बीएसएफ के एक जवान एएसआई सतपाल सिंह को गंभीर चोटें आई। फिलहाल सेना ने उन्हें उपचार के लिए राजौरी स्थित अस्पताल में भर्ती करा दिया है। यहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन