फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one army mens dies at ramban in thunder storm

भूस्खलन का शिकार हुआ सेना का वाहन, एक जवान की मौत

Tue, 28 Apr 2015 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन Updated Tue, 28 Apr 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
one army mens dies at ramban in thunder storm

तेज आंधी ने भारी भरकम पेड़ उखड़कर सैन्य वाहन पर जा गिरा। हादसे में नायक सूबेदार की मौके पर ही मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। उसे चंद्रकोट सैन्य अस्पताल से उधमपुर में सेना के अस्पताल में रेफर किया गया है। आर्मी सप्लाई कोर रेजीमेंट के नायक सूबेदार विमलेश यादव निवासी और चालक सिपाही रविशंकर दोनों निवासी उत्तर प्रदेश सेना के थ्री टन वाहन लेकर सोमवार की सुबह उधमपुर से बनिहाल आए थे।

विज्ञापन


दोपहर ढाई बजे वह यहां से वापस लौट रहे थे। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामसू के पंथियाल क्षेत्र में जब वह पहुंचे, तभी धूल भरी तेज आंधी चलने लगी। इसके चलते पहाड़ी से एक बड़ा पेड़ उखड़कर वाहन पर जा गिरा। सिपाही रविशंकर ने वाहन को पेड़ से बचाने की पूरी कोशिश की।
विज्ञापन


हाईवे के बगल में गहरी खाई होने कारण वह वाहन को बचा नहीं पाए और पेड़ सीधा वाहन की केबिन पर जा गिरा। हादसे में नायक सूबेदार विमलेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और सेना के जवान मौके पर पहुंचे और सिपाही रविशंकर को चंद्रकोट में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर सैन्य अस्पताल उधमपुर रेफर कर दिया गया। तेज आंधी में पेड़ उखड़ने के साथ ही नेशनल हाईवे पर भारी चट्टानें आ गिरीं। इन्हें हटाने में काफी समय लग गया। हादसे और हाईवे पर चट्टानें गिरने से काफी समय तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed