{"_id":"6599b240b4709c222c0a2424","slug":"one-and-a-half-lakh-devotees-reached-the-court-of-maa-vaishno-in-the-first-six-days-of-the-new-year-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katra : नए साल के छह दिनों में ही मां वैष्णो के दरबार पहुंचे डेढ़ लाख श्रद्धालु, सप्ताहांत बढ़ जाती है संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katra : नए साल के छह दिनों में ही मां वैष्णो के दरबार पहुंचे डेढ़ लाख श्रद्धालु, सप्ताहांत बढ़ जाती है संख्या
Sun, 07 Jan 2024 01:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:34 AM IST
सार
हालांकि सप्ताहांत में दर्शन करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी भी देखी जा रही है। इस बीच श्रद्धालुओं के लिए हेलिकॉप्टर, बैटरी कार व रोपवे सेवा भी जारी है।
विज्ञापन
रंग-बिरंगी रोशनी से सजा मां वैष्णो देवी का भवन।
विस्तार
कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच हर दिन 20 से 25 हजार श्रद्धालु मां वैष्णो के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। हालांकि सप्ताहांत में दर्शन करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी भी देखी जा रही है। इस बीच श्रद्धालुओं के लिए हेलिकॉप्टर, बैटरी कार व रोपवे सेवा भी जारी है।
विज्ञापन
शनिवार को शाम सात बजे तक ऑनलाइन सहित 24 हजार 391 भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। वहीं, नव वर्ष के पहले छह दिनों में 1 लाख 65 हजार श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने के लिए पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
धर्मनगरी में कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी श्रद्धालु उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 24579 के करीब भक्तों ने पंजीकरण करवा कर मां वैष्णो के दरबार में माथा टेका था। शनिवार को सप्ताहांत व रविवार को छुट्टी होने के चलते प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
विज्ञापन