{"_id":"ac118e83c72c78ae1e55e4dde6ecdb53","slug":"once-again-flag-of-pakistan-has-been-raised-in-srinagar-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में रैली में फिर लहराए गए पाकिस्तानी झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में रैली में फिर लहराए गए पाकिस्तानी झंडे
Updated Sat, 30 May 2015 11:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा हाल ही में अलगाववादी नेताओं को भारत विरोधी नारेबाजी और पाकिस्तानी झंडे लहराने को लेकर दी गई चेतावनी के बावजूद शुक्रवार को दक्षिणी कश्मीर में शब्बीर शाह की रैली में पाकिस्तानी झंडे लहराए गए। साथ ही पाकिस्तान के हक में नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह ने रैली निकाली, जिसमें सैकड़ों समर्थकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
इस दौरान पाकिस्तान के झंडे लहराए गए और पाकिस्तान के हक में नारेबाजी की गई। इतना ही नहीं शब्बीर शाह पाकिस्तान की तारीफ करते नहीं थके।
यहां पर भी गुजरात और आसाम जैसे कांड हों
उन्होंने पाकिस्तान की ओर से उन्हें दिए जाने वाले समर्थन का शुक्रिया किया। शब्बीर ने कहा कि अगर उन्हें पाकिस्तान का सहयोग न हो तो यहां पर भी गुजरात और आसाम जैसे कांड हों।
वहीं पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शब्बीर शाह समेत उनके दो सहयोगियों को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जब वह रैली कर वापस लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि रैली के दौरान अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह, बशीर अहमद और मौलाना तारिक ने पाकिस्तानी झंडे लहराए। उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया और बनती कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस सख्त कार्रवाई करे
श्रीनगर। भाजपा प्रवक्ता खालिद जहांगीर ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे तत्वों को कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। (फोटो-सोशल मीडिया)