फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   On the fifth day, Pakistan again fired in Kupwara and Poonch, Indian Army gave a befitting reply

Jammu : पांचवें दिन पाकिस्तान ने फिर की कुपवाड़ा और पुंछ में फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

Mon, 28 Apr 2025 06:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 28 Apr 2025 06:53 AM IST
सार

27-28 अप्रैल 2025 की रात को भी पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के विपरीत क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी।

विज्ञापन
On the fifth day, Pakistan again fired in Kupwara and Poonch, Indian Army gave a befitting reply
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : ANI

विस्तार

पहलगाम हमले के बाद भी पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जा रहा है। 27-28 अप्रैल 2025 की रात को भी पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के विपरीत क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सैनिकों ने तेजी से और प्रभावी ढंग से जवाब दिया।

विज्ञापन

पाकिस्तान को हर पल यही डर सता रहा है कि भारत का बदला बहुत ही खतरनाक और निर्णायक होगा। इसी डर की वजह से पाकिस्तान छटपटा रहा है और लगातार नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर फायरिंग कर रहा है। उसने लगातार तीसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारत ने भी इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।

विज्ञापन
26-27 अप्रैल की रात उल्लंघन
भारतीय सेना के मुताबिक, 26-27 अप्रैल 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। हमारे सैनिकों ने उचित छोटे हथियारों से गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बिना उकसावे के गोलीबारी
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बिना उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सेना के जवानों ने प्रभावी ढंग से जवाब दिया। यह लगातार तीसरी रात थी, जब पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सेना के जवानों ने उचित छोटे हथियारों से गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया।


पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की दहशत में पाकिस्तान 
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर गोली मार दी थी। इसके बाद से भारत ने कई मोर्चों पर पाकिस्तान की नींदें उड़ा रखी है। सिंधु जल संधि के निलंबन से लेकर पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने तक, भारत ने पाकिस्तान पर कई पाबंदियां लगा दी हैं। पाकिस्तान भी अनरगल बयानबाजी कर रहा है। दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed