{"_id":"6114345a8ebc3e787c62f3f7","slug":"on-the-altercation-police-employee-fired-bullets-at-the-fellow-head-constable-death-on-the-spot-in-j-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : बहस के बाद सिपाही ने साथी कांस्टेबल को गोलियों ने भूना, वहीं मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जम्मू-कश्मीर : बहस के बाद सिपाही ने साथी कांस्टेबल को गोलियों ने भूना, वहीं मौत
Thu, 12 Aug 2021 02:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 12 Aug 2021 02:04 AM IST
सार
- कठुआ पुलिस लाइन में देर रात की वारदात, आरोपी सिपाही गिरफ्तार
विज्ञापन
घटना के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला पुलिस लाइन कठुआ में दो पुलिस कर्मियों के बीच तीखी बहस के बाद पुलिस सिपाही ने साथी हेड कांस्टेबल पर गोलियां दाग दीं। इससे हेड कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद यूनुस निवासी भारख, तहसील पौनी रियासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल इकबाल सिंह निवासी छब्बे चक हीरानगर को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिला पुलिस लाइन की बैरक में रात दस बजकर 50 मिनट पर सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ता गया। इसी दौरान सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल इकबाल सिंह ने एके47 राइफल से पांच-छह राउंड फायर कर दिए।
विज्ञापन
गोलियां हेड कांस्टेबल मोहम्मद यूनुस को लगीं, जिससे वह वहीं पर नीचे गिर गया। खून से लथपथ मोहम्मद यूनुस को मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शव को जीएमसी कठुआ के शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद हथियार समेत आरोपी पुलिस कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल ने कहा कि दो कर्मियों में बहस के बाद गोलियां चलने से एक कर्मी की मौत हो गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।