फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   omar wants Mufti to speak on tower attacks

घाटी में मोबाइल इंडस्ट्री खत्म होने की कगार पर:उमर

Tue, 02 Jun 2015 03:54 PM IST
एजेंसी/ श्रीनगर
एजेंसी/ श्रीनगर Updated Tue, 02 Jun 2015 03:54 PM IST
विज्ञापन
omar wants Mufti to speak on tower attacks

श्रीनगर संभाग में मोबाइल टावरों पर लगातार हो रहे आतंकी हमलों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुफ्ती सरकार कश्मीर में मोबाइल टावर और मोबाइल कंपनी को सुरक्षा देने में पूरी तरह से विफल हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद इस आतंकी हमले को लेकर अब तक कोई भी बात नहीं कही है और न ही मोबाइल टावर और कंपनी की सुरक्षा को लेकर कोई भी ठोस कदम उठाने का आश्वासन नहीं दे पायें हैं। अब्दुल्ला ने कहा कि इस तरह से कश्मीर में मोबाइल फोन इंडस्ट्री खत्म होने की कगार पर आ खड़ा हुआ है।
विज्ञापन


इस मौके पर उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी संरक्षक मुफ्ती पर निशाना साधते हुए कहा कि मुफ्ती सईद कहते हैं कि उन्होंने अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान रियासत के लोगों को मोबाइल फोन की सेवाएं उपलब्ध करवायी जबकि इस बार के कार्यकाल में कश्मीर घाटी में मोबाइल फोन सेवा खतरे में पड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को मोबाइल टेलिकाम कंपनी और कंपनी से जुड़े लोगों पर हो रहे आतंकी हमले पर अंकश लगाने के लिए ठोस कदम उठाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed