फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   omar speak on government formation

पीडीपी चुनाव कराने से डर रही : उमर

Thu, 28 Jan 2016 12:33 AM IST
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
omar speak on government formation

पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को सरकार के गठन में देरी पर पीडीपी पर निशाना साधा। उन्होंने पीडीपी को द्विअर्थी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि न ही वह(पीडीपी) सरकार का गठन कर रहे हैं न ही विधानसभा भंग कर रहे हैं।

विज्ञापन


उमर ने कहा कि मैंने 28 विधायकों के साथ पूरे छह वर्ष तक सरकार चलाई। जो कुछ भी राज्य के विकास के लिए किया जा सकता था, वह किया। लेकिन देखिये, आज क्या स्थिति है।
विज्ञापन


पीडीपी के पास 28 विधायक हैं। फिर भी वह सरकार का गठन नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि एक ही वर्ष में राज्य में दूसरी बार राज्यपाल शासन लागू हुआ है।

'दोबारा चुनाव हुए तो अ‌ध‌िकतर सीटों पर नेकां को होगा कब्जा'

omar speak on government formation
उमर ने कहा कि पीडीपी कहती है कि गठबंधन अभी भी कायम है। उन्होंने कहा कि पहले कहते हैं एजेंडा आफ एलाइंस ठीक नहीं, इसे बदल देंगे। बाद में कहते हैं कि यह एजेंडा आफ एलाइंस हमारे लिए पवित्र दस्तावेज है। इसे हम आगे चलाएंगे।

उमर ने कहा कि अगर ऐसा ही है, तो मै महबूबा मुफ्ती से जल्द सरकार का गठन करने का अनुरोध करता हूं और यह आश्वासन देता हूं हम आपकी रह में रोड़ा नहीं बनेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर राज्य में नए चुनाव होते हैं तो नेशनल कांफ्रेंस अधिकतर सीटों पर कब्जा कर अपनी सरकार बनाएगी।

उमर ने पीडीपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीडीपी ऐसा नहीं करना चाहती है, क्योंकि वह लोगों का सामना दुबारा करने से डरती है। कहा कि उन्हें पता है कि अगर नए चुनाव हुए तो नेकां अधिकतर सीटों पर कब्जा करने में सफल होगी। उमर ने यह बातें बडगाम जिले के अपने निर्वाचन क्षेत्र बीरवाह में पार्टी समर्थकों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed