महबूबा मुफ्ती अपनी पार्टी को बचाने के लिए दिल्ली गई हैं: उमर अब्दुल्ला
- महबूबा मुफ्ती अपनी पार्टी को बचाने के लिए आखिरी कोशिश के तौर पर दिल्ली गई हैं।
- पिछले पांच दिनों में तीसरी बार महबूबा मुफ्ती दिल्ली पहुंची हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद से पीडीपी और भाजपा में सरकार गठन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। रियासत में सरकार गठन में हो रही देरी के चलते पीडीपी विपक्ष के निशाने पर आ गई है।
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेकां के कार्यकारी चेयरमैन उमर अब्दुल्ला ने रियासत में सरकार गठन में हो रही देरी के चलते राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात की। राज्यपाल से मुलाकात कर निकले उमर अब्दुल्ला ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महबूबा मुफ्ती अपनी पार्टी को बचाने के लिए आखिरी कोशिश के तौर पर दिल्ली गई हैं।
वहीं उमर ने सोशल साइट ट्विटर पर व्यंग्य करते हुए कहा कि यदि वह मुख्यमंत्री के रूप में इसी तरह किसी भी निर्णय को ना ले पाने की स्थिति में रहीं तो खुदा ही जम्मू कश्मीर की मदद कर सकता है।
अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि यदि महबूबा मुख्यमंत्री के रूप में इसी तरह असमंजस की स्थिति में रहीं जैसे कि वह पिछले डेढ़ दो साल से अधिक समय से पार्टी अध्यक्ष के रूप में रही हैं तो फिर खुदा ही जम्मू-कश्मीर की मदद कर सकता है।
God help J&K if Mehbooba as CM is going to be as indecisive as she has been as Party President over the last 2 1/2 months.
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) March 21, 2016
पांच दिनों में तीसरी बार महबूबा मुफ्ती दिल्ली पहुंची
उमर ने महबूबा पर निशाना साधते हुए कहा कि, पीडीपी चीफ आखिर सरकार गठन को लेकर फैसला क्यों नहीं कर पा रही हैं। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती सोमवार को दिल्ली पहुंची। ऐसा माना जा रहा है कि वह यहां पीडीपी-बीजेपी के रिश्तों को सुधारने के लिए भाजपाअध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करने वाली हैं।
गौरतलब है कि पिछले पांच दिनों में तीसरी बार महबूबा मुफ्ती दिल्ली पहुंची हैं। महबूबा मुफ्ती ने 24 मार्च को पीडीपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।