फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Omar's ex wife refuses to vacate Lutyens' bungalow

उमर अब्दुल्ला की एक्स वाइफ ने मुख्यमंत्री निवास को खाली करने से किया इंकार

Thu, 30 Jun 2016 02:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 30 Jun 2016 02:20 PM IST
विज्ञापन
Omar's ex wife refuses to vacate Lutyens' bungalow
उमर अब्दुल्ला अपनी पूर्व पत्नी पायल और बेटों के साथ - फोटो : Reuters

राजधानी के लुटियंस जोन में आए दिन पूर्व मंत्रियों और उनके परिजनों की सरकारी बंगलों पर कब्जे की खबरें आती रहती हैं। इस बार मामला कुछ और भी पेचीदा है। दरअसल जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की एक्स वाइफ पायल ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री के दिल्ली स्थित अधिकारिक निवास को खाली करने से इंकार कर दिया है। 

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की एक्स वाइफ पायल फिलहाल टाइप VIII-7 अकबर रोड स्थित बंगले में रह रहीं हैं। जो कि जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री का अधिकारिक निवास है। जम्मू-कश्मीर रेजीडेंट कमिशन ऑफ स्टेट उनसे कई बार बंगला खाली करने को कह चुका है लेकिन बंगाल छोड़कर जाने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


पायल ने सुरक्षा के आधार पर प्रियंका गांधी समेत कुछ और लोगों को मिल रही सुविधाओं का हवाला देते हुए लिखा कि उन्हें भी इसी आधार पर अकबर रोड के बंगला नंबर सात में रहने की अनुमति मिलनी चाहिए। सुरक्षा कारणों से मैं बंगला खाली नहीं कर सकतीं क्योंकि मेरे परिवार को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई। पायल अब्दुल्ला उमर से 2011 में अलग हो गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'सुरक्षा के लिए बंगले में हर वक्त 94 जवान सुरक्षा में लगे रहते हैं'

Omar's ex wife refuses to vacate Lutyens' bungalow

नोटिस के 37 पेज लंबे जवाब में पायल अब्दुल्ला ने कहा कि 7 अकबर रोड वाले बंगले में वह 1999 से अपने दो बेटों के साथ रह रही हैं। जवाब में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का भी जिक्र किया जिसमें पति से अलग रह रहीं पत्नी को पति के लिए आवंटित घर में रहने का अधिकार है। 

अपने जवाब में पायल ने कहा कि उन्हें जेड श्रेणी की और उनके बेटों को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली है। उनके बेटे जम्मू-कश्मीर के महान नेता शेख अब्दुल्ला के वंशज हैं, जिन्होंने भारत में कश्मीर को मिलाने के लिए बड़ी भूमिका निभाई थी।

अपने जवाब में उन्होंने यह तर्क भी दिया कि ‘2002 से 2008 तक उमर अब्दुल्ला न तो सांसद थे और न ही विधायक। उस दौरान भी वह बंगले में रह रही थीं। उनके बच्चों की सुरक्षा के लिए बंगले में हर वक्त 94 जवान सुरक्षा में लगे रहते हैं।

पायल की ओर से नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर बारह दिसंबर को एक और नोटिस जारी किया गया था। जिसमें कहा गया था कि बंगला जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के लिए आवंटित किया गया था, उनके परिवार के लिए नहीं। 

पायल की तरफ से कोई जबाव न मिलने पर एस्टेट ऑफिसर ने 1 जून को शोकॉज नोटिस उमर को भी भेजा गया है। नोटिस में कहा कि वह यह बताएं कि क्यों बंगला खाली करने की प्रोसेस शुरू नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed