फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   omar's counter on pm modi's foreign policy

'पीएम साहब, पासपोर्ट दिखाने में मैं शर्मिंदा नहीं होता'

Wed, 20 May 2015 10:16 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 20 May 2015 10:16 AM IST
विज्ञापन
omar's counter on pm modi's foreign policy

तीन देशों की विदेश यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विदेश नीति के संबंध में दिए बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कटाक्ष किया है। उमर ने ट्विटर पर लिखा, ‘वास्तव में ‘लुक ईस्ट’ पालिसी वाजपेयी सरकार के नेतृत्व वाली एनडीए-1 सरकार की देन थी। मुझे अच्छी तरह याद है, क्योंकि उस समय मैं विदेश राज्यमंत्री था।’

विज्ञापन


उमर दक्षिण कोरिया में प्रधानमंत्री के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे, जिसमें उन्होेंने कहा था कि  इससे पहले यह ‘पूर्व की ओर देखो नीति’ थी, जिसे हमने बहुत देख लिया। अब हमें ‘एक्ट ईस्ट नीति’ की जरूरत है जो हमारी सरकार की विदेश नीति का अहम हिस्सा है।
विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन, मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान उनकी कुछ टिप्पणियों पर आश्चर्य जताया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए लिखा, ‘ऐसा लगता है 16 मई 2014 से पहले ऐसा कोई भी भारतीय नहीं था जो अपने देश पर नाज करता हो। इस आश्चर्यजनक तथ्य के प्रति मैं पूरी तरह से अनभिज्ञ था।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि या कम से कम विदेशों में कोई भी भारतीय ऐसा नहीं था जो अपने देश पर गर्व नहीं करता। मुझे खुशी है कि आपको अपने इस दुख से अस्थायी तौर पर राहत मिल रही है। उमर ने लिखा, ‘इंग्लैंड में जन्म हुआ। भारतीय पासपोर्ट अपनाया। लेकिन पीएम साहब, मुझे कहीं भी अपना पासपोर्ट दिखाने के दौरान शर्मिंदा नहीं होना पड़ा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed