फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar reviwes flood relief and rehabilitation work

उमर ने लिया बाढ़, राहत और पुनर्वास का जायजा

Sat, 11 Oct 2014 12:20 PM IST
Updated Sat, 11 Oct 2014 12:20 PM IST
विज्ञापन
Omar reviwes flood relief and rehabilitation work

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को राज्य प्रशासन को सर्दियों की चुनौतियों से निपटने और प्री फैब्रिकेटड ढांचागत निर्माण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिनके पास रहने के लिए घर नहीं हैं, उनके लिए यह व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन


उमर ने कहा, प्री फैब्रिकेटेड ढांचागत प्रक्रिया को तुरंत निर्मित करने की आवश्यकता है और इसके लिये फौरी कदम उठाने होंगे। उन्होंने विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ एक बैठक में ये बातें कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए अस्थाई आवास, गर्म कपड़े आदि का प्रबंध करने के निर्देश जारी किए। इसके साथ ही जो लोग अपने घरों के पुननिर्माण में लगे हुए हैं, उनको हर संभव मदद देने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मैने स्वयं केंद्रीय संचार मंत्रालय से बात की है'

Omar reviwes flood relief and rehabilitation work

बैठक में बताया गया कि आवास विभाग ने बिना घर वाले परिवारों के लिए श्रीनगर के चौंटी कूल में चालीस कनाल भूमि की निशानदेही की है। इस पर जिला विकासायुक्त श्रीनगर से मामले में तुरंत कार्यवाही करने को कहा गया है। मंडलायुक्त ने सीएम को जानकारी दी कि अभी तक पंद्रह करोड़ रुपये की राशि अंतरिम राहत के तौर पर प्रभावित परिवारों में वितरित की गई है।

यह कार्य पुरजोर तरीके से जारी है। जिन लोगों की फसलें तबाह हुई हैं, उनको राहत देने के लिए भी सूचियां तैयार की जा रही हैं। सोमवार तक सूचियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीएसएनएल व अन्य टेलीकॉम कपंनियों के साथ बिलिंग व सेलफोन सेवा की बहाली संबंधी मामलों को उठाया गया है। उमर ने कहा, मैने स्वयं केंद्रीय संचार मंत्रालय से इस संबंध में बात की है।

विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश

Omar reviwes flood relief and rehabilitation work

उन्होंने बिजली विभाग को फटकार लगाते हुए कहा कि कई बाढ़ प्रभावित घर ऐसे हैं जहां अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई है। उन्होंने जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही जिस अवधि तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, उस अवधि को बिलों में शामिल नहीं करने को कहा।

उमर ने जम्मू संभाग में ओले गिरने और तूफान से तबाह हुई फसलों की विशेष गिरदावरी करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed