फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   omar is campaigning for bjp said bheem singh

जानिए कैसे भाजपा का प्रचार कर रहे उमर

Thu, 06 Nov 2014 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 06 Nov 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
omar is campaigning for bjp said bheem singh

पैंथर्स पार्टी के संरक्षक भीम सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में नेकां और भाजपा का सीक्रेट समझौता हो चुका है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मोदी का प्रचार कर रहे हैं। अनुच्छेद 370 पर राज्य की जनता को गुमराह करने वाली भाजपा ने सत्ता में आने के बाद कुछ नहीं किया है।

विज्ञापन


पैंथर्स पार्टी विधानसभा चुनाव से पूर्व और बाद में किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। यहां वीरवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए सिंह ने कहा कि पैंथर्स पार्टी हमेशा जम्मू के हितों के लिए लड़ती रही है। यहां सीटों को बढ़ाने पर केंद्र और राज्य सरकार ने कुछ नहीं किया है।
विज्ञापन


जो पार्टी भारत के संविधान को मानती है और अनुच्छेद 370 में संशोधन की वकालत करती है, पैंथर्स पार्टी उसके साथ गठबंधन करेगी। राष्ट्रीय संघ में प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर की बात रखने में विफल रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ कश्मीर का ही राग अलपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ के दौरान उधमपुर के सद्धल गांव में अभी तक मोदी सरकार पहाड़ी के नीचे दबे शवों को नहीं निकाल पाए हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि प्रधानमंत्री ने घाटी में पूर्व के दौरे के दौरान नेकां से सीक्रेट समझौता किया है।


बाढ़ के लिए केंद्र की ओर से दिए गए फंड से नेकां को लाभ देने के प्रयास किए गए हैं। पैंथर्स पार्टी कभी शक्ति प्रदर्शन के लिए नहीं लड़ी है, उसने हमेशा न्यायाधिकार की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed