{"_id":"39baae18581723e7ec8e6fbc857bcba3","slug":"omar-congratulates-nitish-on-grand-alliance-victory-in-bihar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश के महागठबंधन की जीत पर उमर ने दी बधाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश के महागठबंधन की जीत पर उमर ने दी बधाई
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 08 Nov 2015 02:45 PM IST
विज्ञापन
जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की भारी जीत पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि चुनाव अब जनमत संग्रह में बदल गया है।
विज्ञापन
उमर ने सोशल साइट ट्विटर पर लिखा, 'नीतीश कुमार साहिब को मेरे पिता और मेरी ओर से जीत पर हार्दिक बधाई हो। उन्होंने लिखा, 'आपकी जीत आने वाले दिनों में देश के लिए अहम साबित होगी।'
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला ने आगे लिखा कि, याद रखना चाहिए की जीत हमेशा एक नेता की होती है। और हार पूरी पार्टी की। यह एक साधारण नियम है।