{"_id":"e42c2d99f0692c47b7798f62fff961b5","slug":"omar-charges-bjp-with-forcing-uncertainty-on-j-k-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में अनिश्चितता क्यों पैदा कर रही भाजपा: उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में अनिश्चितता क्यों पैदा कर रही भाजपा: उमर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने को लेकर भाजपा के प्रयासों पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि महबूबा को अभी शोक से उबरने का मौका दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उमर ने ट्विटर पर लिखा, ‘भाजपा रियासत में क्यों अनिश्चितता पैदा करने के लिए मजबूर कर रही है? जाहिर है महबूबा को अभी शोक से उबरने का समय चाहिए। लेकिन ये लोग (भाजपा) ऐसा क्यों कर रहे हैं?’
विज्ञापन
उमर की यह प्रतिक्रिया भाजपा विधायकों की भाजपा के जनरल सेक्रेटरी राम माधव के साथ सरकार बनाने को लेकर हुई बैठक के बाद आई।
राम माधव ने श्रीनगर में महबूबा से मिलकर उनके पिता के निधन पर शोक जताया और सरकार बनाने के लिए बातचीत भी की।