{"_id":"63236241c162736764259806","slug":"omar-abdullah-will-not-contest-the-upcoming-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में उमर अब्दुल्ला बोले: आगामी चुनाव नहीं लड़ूंगा, सरकार बनाने के लिए पीडीपी का ले सकते हैं समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में उमर अब्दुल्ला बोले: आगामी चुनाव नहीं लड़ूंगा, सरकार बनाने के लिए पीडीपी का ले सकते हैं समर्थन
Fri, 16 Sep 2022 01:52 AM IST
विमल शर्मा
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:52 AM IST
सार
पूर्व सीएम ने कहा कि अगर सरकार बनाने उन्हें मदद लेनी पड़ेगी तो वह पीडीपी के साथ हाथ मिलाना बेहतर समझेंगे। आगामी चुनावों को लेकर अभी उनकी पार्टी केवल अलग चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : ANI
विस्तार
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने वीरवार को एक बड़ा बयान दिया कि वह जम्मू कश्मीर में आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगे। वहीं पीएजीडी के साथ या अलग चुनाव लड़ने के फैसले पर उन्होंने कहा कि जैसे ही चुनावी बिगुल बजेगा तभी चुनाव लड़ने को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर सरकार बनाने उन्हें मदद लेनी पड़ेगी तो वह पीडीपी के साथ हाथ मिलाना बेहतर समझेंगे। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि आगामी चुनावों को लेकर अभी उनकी पार्टी द्वारा केवल अलग चुनाव लड़ने की एक राय दी गई है। लोकतंत्र है और सबको अपनी राय देने का अधिकार है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उस पर आखिरी फैसला पार्टी अध्यक्ष डॉ. फ़ारूक़ अब्दुल्ला का होगा कि चुनाव अलग लड़ना है या एक साथ। साथ ही उमर ने यह भी कहा कि अभी इस पर विचार करने के लिए सही समय नहीं है, जैसे ही चुनावी बिगुल बजेगा तो हम इस पर कोई फैसला लेंगे।
विज्ञापन
इस बीच यह पूछे जाने पर कि अगर नेकां के पास बहुमत आता है तो मुख्यमंत्री डॉ. फारूक होंगे या उमर अब्दुल्ला। इस पर उन्होंने कहा कि वह जम्मू कश्मीर में होने वाले आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगे। जैसा कि आप जानते हैं कि डॉ. फारूक़ अब्दुल्ला सांसद भी हैं इसलिए वह भी इस पर फैसला लेंगे।
वहीं यह पूछे जाने पर कि अगर मुख्यमंत्री बनना हो और कुछ सीटें कम रह जाएं तो वो भाजपा से हाथ मिलाना चाहेंगे या फिर पीडीपी से। उमर ने हंसते हुए जवाब दिया कि हमारी सोच भाजपा के साथ मिलती ही नहीं है।
भाजपा को हराने के लिए तो हम यह सब कर रहे हैं। भाजपा के अलावा कोई हो जिसके पास उतनी सीटें हो तो जरूर उनसे बात करेंगे। उमर ने कहा कि भाजपा और पीडीपी में से वो पीडीपी के साथ हाथ मिलाना बेहतर समझेंगे।