{"_id":"59bfdc224f1c1bae688b5343","slug":"omar-abdullah-tweets-about-rohingya-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब मिले रोहिंग्याओं से खतरे के इनपुट : उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब मिले रोहिंग्याओं से खतरे के इनपुट : उमर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 18 Sep 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
Omar Abdullah
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में सोमवार को केंद्र सरकार ने कहा कि कुछ रोंहिग्या शरणार्थियों का पाकिस्तान समर्थित आतंकियों से संपर्क है, इसलिए वे देश के लिए खतरा हैं।
विज्ञापन
केंद्र के इस तर्क पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने सवाल खड़े किए हैं।उमर ने ट्वीट कर कहा कि यह एक खतरा, अगर ऐसा है तो जम्मू-कश्मीर में ऐसा 2014 के बाद हुआ होगा।
विज्ञापन
इससे पहले तो यूनिफाइड हेडक्वार्टर मीटिंग में इस तरह की कोई इंटेलिजेंस रिपोर्ट सामने नहीं आई। गौरतलब है कि सोमवार को रोहिंग्या मुस्लिमों को वापस म्यांमार भेजने की योजना पर केंद्र सरकार ने 16 पन्नों का हलफनामा दायर किया है।
विज्ञापन
इसमें केंद्र ने कहा कि कुछ रोहिंग्या शरणार्थियों के पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों से संपर्क का पता चला है। ऐसे में ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से खतरा साबित हो सकते हैं।