फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   omar abdullah thanks center government for hydel project

उमर ने बिजली परियोजनाओं के लिए जताया आभार

Wed, 13 Aug 2014 03:25 AM IST
Updated Wed, 13 Aug 2014 03:25 AM IST
विज्ञापन
omar abdullah thanks center government for hydel project

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दो पन बिजली परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया है। साथ ही उन्होंने कारगिल जिले में हवाई सेवा शुरू करने की मांग भी प्रधानमंत्री के समक्ष उठाई।

विज्ञापन


उमर प्रधानमंत्री के लद्दाख पहुंचने पर उनका स्वागत करने लेह पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने लेह और कारगिल में आयोजित जनसभाओं में कहा कि इसमें दो राय नहीं हैं कि अगर केंद्र सरकार ने धन मुहैया नहीं करवाया होता तो यह पन बिजली परियोजनाएं कभी पूरी नहीं हो पाती।
विज्ञापन


इसके लिए हम पूर्व यूपीए सरकार विशेषकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भी आभारी हैं। उन्होंने इन योजनाओं को प्राइम मिनिस्टर रिकंस्ट्रक्शन प्रोगाम(पीएमआरपी) के तहत आरम्भ ही नहीं करवाया बल्कि इसे अंजाम तक पहुंचाने तक धन भी मुहैया करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कारगिल को हवाई सेवा से जोड़ने की अपील

omar abdullah thanks center government for hydel project

उमर ने लेह तथा कारगिल जिलों की तुलना विश्व के खूबसूरत स्थलों से करते हुए कहा कि सर्दी के मौसम में देश के दूसरे भागों से क्षेत्र के कट जाने से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

हवाई मार्ग ही आने जाने का एकमात्र साधन रहता है, लेकिन कारगिल जिले में अभी हवाई सेवा नहीं, जबकि लेह में यह आम नागरिकों के लिए काफी महंगी साबित हो रही है। जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि जोजिला पास पर सुरंग का काम चल रहा है, लेकिन इसके पूरा होने में काफी वक्त लगेगा, इसलिए हम प्रधानमंत्री से इस जिले को हवाई सेवा से जोड़ने के अपील करते हैं ताकि यहां के लोग भी जरूरत पड़ने पर इस सेवा का इस्तेमाल कर सकें।

'देश भक्त और बहादुर हैं कारग‌िल के लोग'

omar abdullah thanks center government for hydel project

मुख्यमंत्री ने कारगिल के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य की दो दशकों से भी अधिक समय की खराब स्थिति के दौरान यहां के युवकों को शरारती तत्वों द्वारा गलत रास्ते पर चलने के लिए उकसाने के काफी प्रयास किए गए।

लेकिन क्षेत्र के युवकों की तारीफ करना चाहूंगा कि उन्होंने किसी भी बहकावे में न आते हुए इस जाल में फंसने से साफ इंकार कर दिया।

देशभक्ति की भावना तथा बहादुरी के लिए मैं इनकी प्रशंसा करना चाहूंगा। इससे पूर्व उन्होंने राज्यपाल एनएन वोहरा के साथ लेह में प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed