फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   omar abdullah targets state government in jammu and kashmir

मौजूदा सरकार का अस्तित्व फोटो तक सीमित: उमर अब्दुल्ला

Mon, 19 Dec 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 19 Dec 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
omar abdullah targets state government in jammu and kashmir
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : File Photo

नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को बीरवाह का दौरा किया और निर्वाचन क्षेत्र के विकास के प्रोफाइल की समीक्षा की। नारबल, खाग और बीरवाह ब्लॉक के पार्टी के हल्का प्रेसीडेंटों को संबोधित करते हुए उमर ने राज्य में प्रशासनिक कार्यप्रणाली के ब्रेक-डाउन पर निराशा जताई।

विज्ञापन


इस दौरान उमर ने कहा कि पीडीपी-भाजपा सरकार का अस्तित्व मात्र फोटो सेशन, पुनर्नवीनीकरण नींव-पत्थर और प्रेस बयान तक सीमित होकर रह गया है, जो निराशाजनक है।
विज्ञापन


 पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उमर ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र बीरवाह में सड़कों के कार्य, हेल्थ केयर इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजली आदि विकास कार्यों के लिए करीब साढ़े पांच करोड़ सीडीएफ से रिलीज किया गया है। अब आने वाले समय में निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए सोलर सुविधा के लिए और 1 करोड़ रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती को पुराने दिनों की याद दिलाई

omar abdullah targets state government in jammu and kashmir
omar abdullah - फोटो : Social Media

उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि सरकार किसी भी निर्वाचन क्षेत्र के साथ भेदभाव करे। मैं बीरवाह को एक मॉडल निर्वाचन क्षेत्र के रूप में देखना चाहता हूं, जिसके लिए मैं पूरा सहयोग दूंगा, क्योंकि मैं लोगों द्वारा चुना गया हूं, लेकिन यह प्रशासन कि जिम्मेदारी बनती है कि वह लोगों को किसी भी सुविधा से वंचित न रखे।

उमर द्वारा बिजली की लोगों को मिल रही सप्लाई और लगातार सर्दियों में हो रही बिजली कटौती पर चिंता व्यक्त की गई और कहा कि जब राज्य में बिजली का निजाम भाजपा-पीडीपी के वर्तमान निजाम से अच्छा था, तब महबूबा मुफ्ती सड़कों पर लालटेन लेकर मार्च करती थीं, उन्हें वे दिन याद रखना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed