फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar abdullah targets prime minister Narendra Modi says he should read the history of jammu kashmir

उमर अब्दुल्ला का प्रधानमंत्री पर पलटवार, बोले पीएम मोदी को इतिहास पढ़ने की जरूरत

Tue, 02 Apr 2019 02:57 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 02 Apr 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
Omar abdullah targets prime minister Narendra Modi says he should read the history of jammu kashmir
- फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर के नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने पट्टन में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि "मैंने यहां के लोगों से वादा किया है, असेंबली इलेक्शन में नेशनल कांफ्रेंस को मैंडेट मिले, हम पब्लिक सेफ्टी एक्ट को कानून के दायरे से बाहर निकाल देंगे।"
विज्ञापन


उमर ने सोमवार को दिए अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि "मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया। जो हकीकत है वो बयान की है। ये हकीकत है की विलय के बाद से 1965 तक हमारा अलग सद्र-ए-रियासत था। हमने ये बात पहली बार नहीं की है जब हम एनडीए हकूमत का भी हिस्सा थे तब भी हम प्री-1953 वाली स्थिति की मांग तबसे करते आए हैं। आज भी हम वही मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि "शायद ही मेरे द्वारा बांदीपुरा में दिए गए भाषण को रियासत(जम्मू-कश्मीर) से बाहर कोई सुनता लेकिन प्रधानमंत्री ने उसे देश में क्या पूरे विश्व को सुना दिखा और उसका इस्तेमाल कर बाकी पार्टियों पर निशाना साधा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उमर ने कहा कि पीएम मोदी को इतिहास पढ़ने की जरूरत है क्योंकि जिन शर्तों पर जम्मू-कश्मीर की रियासत और भारत का विलय हुआ था हमने तो उनकी ही बात की है नाकि कोई गलत बात की है।" 



अनुछेद 370 और 35ए को बचाने के लिए किसी का भी देंगे साथ
उमर ने महबूब मुफ्ती के बयान को लेकर कहा कि "अनुछेद 370 और 35ए को बचाने के लिए हम किसी का भी साथ देने को तैयार है। चंद महीने पहले जब अलताफ बुखारी को मुख्यमंत्री बनाने की बात हुई थी वो भी 370 को बचाने के लिए ही की थी। आगे भी अगर कोई कदम उठाने की जरूरत पड़ी तो वो भी पीछे नहीं हटेंगे। उमर ने कहा कि हम खुद सरकार बानाएंगे। हम प्रदेश में गठबंधन की सरकार नहीं चाहते। 

उमर ने यह दिया था बयान
उमर अब्दुल्ला ने लोकसभा चुनाव के लिए सभा करते हुए सोमवार को बांदीपोरा में कहा था कि "बाकी रियासत बिना शर्त के देश में मिले, पर हमने कहा कि हमारी अपनी पहचान होगी, अपना संविधान होगा। हमने उस वक्त अपने "सदर-ए-रियासत" और "वजीर-ए-आजम" भी रखा था, इंशाअल्लाह उसको भी हम वापस ले आएंगे।" 

पीएम मोदी ने उमर के बयान पर किया था पलटवार

पीएम मोदी ने उमर अब्दुल्ला के बयान पर पलटवार करते हुए तेलंगाना में आयोजित रैली में कहा कि "कांग्रेस के एक बड़े सहयोगी दल, महागठबंधन के सबसे तगड़े साथी, नेशनल कांफ्रेंस ने बयान दिया है कि कश्मीर में अलग पीएम होना चाहिए, आप मुझे बताइए, कांग्रेस के इस साथी पार्टी की ये मांग आपको मंजूर है?"


 

पीएम मोदी ने कहा कि "वो कहते हैं कि घड़ी की सुई पीछे ले जाएंगे और 1953 के पहले की स्थिति पैदा करेंगे और हिंदुस्तान में दो पीएम होंगे, कश्मीर का अलग होगा। जवाब कांग्रेस को देना पड़ेगा, क्या कारण है कि उनका साथी दल इस प्रकार की बात बोलने की हिम्मत कर रहा है?"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed