फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   omar abdullah reaction on jammu kashmir Governor satyapal-malik militants statement

J&K राज्यपाल के बयान पर विवाद, अब्दुल्ला बोले- किसी भी नेता की हत्या के जिम्मेदार सत्यपाल मलिक होंगे

Mon, 22 Jul 2019 12:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 22 Jul 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
omar abdullah reaction on jammu kashmir Governor satyapal-malik militants statement
उमर अब्दुल्ला

राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बयान के बाद घाटी में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्यपाल के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बयान के बाद जम्मू-कश्मीर में अगर किसी भी राजनेता, सेवारत या सेवानिवृत्त नौकरशाह की हत्या होती है तो इसके जिम्मेदार सत्यपाल मलिक होंगे। 

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आपको बता दें कि रविवार को राज्यपाल ने एक विवादित बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा कि आतंकियों को पुलिसकर्मियों व एसपीओ समेत अन्य निर्दोषों की हत्या नहीं करनी चाहिए बल्कि भ्रष्ट राजनेताओं व ब्यूरोक्रेट को मारना चाहिए, जिन्होंने वर्षों तक उनके राज्य को लूटा है। राज्यपाल रविवार को कारगिल लद्दाख पर्यटन महोत्सव में बोल रहे थे।



उन्होंने कहा कि जिन बच्चों ने हथियार उठाया है वे अपने ही लोगों को मार रहे हैं। वे पीएसओ व एसपीओ को मार रहे हैं। आखिर उन्हें क्यों मार रहे हो? हत्या उसकी करो जिसने कश्मीर को लूटा है। क्या तुमने इसमें से किसी को मारा है? बंदूक से कभी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। श्रीलंका में लिट्टे जैसा संगठन भी खत्म हो गया। हिंदुस्तान में बंदूक से सरकार को कभी भी झुकाया नहीं जा सकता। सरकारों से ऐसे नहीं लड़ा जाता। बातचीत से तो सब कुछ हासिल किया जा सकता है। 

जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भ्रष्ट नेताओं पर दिए अपने बयान को लेकर अब सफाई देते हुए कहा कि उन्हें एक संवैधानिक पद पर होते हुए ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि उनके वक्तव्य को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा 'मैं मानता हूं कि मेरी जिम्मेदारी या जो पोजीशन है उस पर ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए थी। लेकिन मेरा फ्रस्टेशन भष्टाचार के प्रति ऐसा था कि यह बात निकल गई।' उन्होंने अपने बयान पर अफसोस जताते हुए कहा, 'राज्यपाल होते हुए मुझे यह नहीं कहना चाहिए अदरवाइज मैं यही कहूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed