{"_id":"59e63b914f1c1b0d698b63fd","slug":"omar-abdullah-hair-chopping-is-a-planning","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में साजिश के तहत काटी जा रही है चोटियां, आरोपियों को जल्द पकड़ना जरूरीः फारूक अब्दुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में साजिश के तहत काटी जा रही है चोटियां, आरोपियों को जल्द पकड़ना जरूरीः फारूक अब्दुल्ला
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के संरक्षक डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को बडगाम जिले में स्थित चरार-ए-शरीफ जियारत में जाकर दरबार में हाजिरी दी। इस दौरान उन्होंने वहां कश्मीर की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इस दौरान उन्होंने चोटी काटने की घटनाओं को साजिश बताते हुए कहा कि ऐसा करने वालों को नंगा करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
दरबार में हाजिरी देने के बाद मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज यहां अपने आलमदार को याद करने आये था। घाटी में बढ़ रही चोटी कटने की घटनाओं पर कहा कि आम लोगों को इसको लेकर परेशान नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
परेशान होना कमजोरी दिखाता है। इसका मुकाबला हम सबको मिलकर करना है। यह साजिश है। इस समस्या का हल केवल सरकार नहीं निकाल सकती है। सरकार कुछ नहीं कर सकती है, जब तक हम लोगों का साथ न हो। बाल काटने वाले यहीं पर हैं, हमारे बीच बैठे हैं। इनको बेनकाब करना जरूरी है।
विज्ञापन