JK: उमर अब्दुल्ला ने आतंकी हमलों पर पाक को घेरा, ICC ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान न जाने की संभावना पर भी बोले
उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में जम्मू संभाग में हुए आतंकी हमलों को लेकर पाकिस्तान को घेरा। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बेहतर हों, इसकी जिम्मेदारी सिर्फ भारत की नहीं, इसमें पाकिस्तान का भी फर्ज बनता है। जिस तरह के जम्मू कश्मीर में हमले हो रहे हैं, वो नहीं होने चाहिए।
विस्तार
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में जम्मू संभाग में हुए आतंकी हमलों को लेकर पाकिस्तान को घेरा। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बेहतर हों, इसकी जिम्मेदारी सिर्फ भारत की नहीं, इसमें पाकिस्तान का भी फर्ज बनता है। जिस तरह के जम्मू कश्मीर में हमले हो रहे हैं, वो नहीं होने चाहिए।
साथ ही उमर अब्दुल्ला ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के पाकिस्तान न जाने की संभावनाओं के सवाल पर कहा कि यह बीसीसीआई का अपना फैसला है। उन्होंने कहा, 'काफी सालों से दोनों देशों ने द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली है, टूर्नामेंट के लिए न जाना बीसीसीआई का अपना फैसला है। मैंने हमेशा कहा है कि इन दोनों देशों में बेहतर रिश्ते कायम करना सिर्फ हमारे देश की जिम्मेदारी नहीं है, अगर बेहतर रिश्ते बनाने है तो इसमें पाकिस्तान की भी जिम्मेदारी बनती है। इस तरह के हमले जो हो रहे हैं वह नहीं होने चाहिए, जिस तरह का माहौल है वह नहीं होना चाहिए, पाकिस्तान को भी इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी जिससे दोनों देशों के रिश्ते बेहतर हों।'
#WATCH श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के पाकिस्तान न जाने की संभावनाओं पर कहा, "यह कौनसी नई बात है। काफी सालों से दोनों देशों ने द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली है, टूर्नामेंट के लिए न जाना BCCI का अपना फैसला है।… https://t.co/qsw0LpKicy pic.twitter.com/1VFWoUlnHz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2024