फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar Abdullah Celebrates his 50th birthday only six people allowed to meet

उमर अब्दुल्ला ने नजरबंदी में मनाया 50वां जन्मदिन, पिता को भी नहीं मिली मुलाकात की इजाजत

Wed, 11 Mar 2020 12:44 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 11 Mar 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
Omar Abdullah Celebrates his 50th birthday only six people allowed to meet
उमर अब्दुल्ला - फोटो : Social Media

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को अपना 50वां जन्मदिन मनाया। हर साल परिवारवालों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धूमधाम से जन्मदिन मनाने वाले उमर अब्दुल्ला ने इस बार नजरबंदी में महज छह लोगों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। 

विज्ञापन


जन्मदिन के मौके पर उमर अब्दुल्ला से मिलने के लिए केवल छह लोगों को इजाजत मिल पाई। यहां तक की उनसे कुछ दूर पर नजरबंद पिता फारूक अब्दुल्ला भी उनसे नहीं मिल पाए। 
विज्ञापन


मालूम हो कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के समय से ही दोनों लोग नजरबंद हैं। पिता फारूक अब्दुल्ला को उनके घर में ही जेल बनाकर नजरबंद किया गया है। वहीं उनसे कुछ दूर पर स्थित श्रीनगर के एक गेस्टहाउस को जेल बनाकर बेटे उमर अब्दुल्ला को नजरबंद रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्मदिन के मौके पर उमर अब्दुल्ला की छोटी बहन साफिया ने बताया कि मेरे पिता(फारूक अब्दुल्ला) अपने बेटे को जन्मदिन की मुबारकबाद भी नहीं दे पा रहे हैं। इसे लेकर वो सुबह से ही बहुत दुखी हैं। अगर आज वो बाहर होते तो भईया को सबसे पहले वही बधाई देते। 


मंगलवार शाम करीब चार बजे उमर अब्दुल्ला की मां, बहन, दो चचेरे भाई और दो अन्य रिश्तेदार जन्मदिन का केक लेकर जेल पहुंचे थे। साफिया ने बताया कि उमर के कुछ दोस्तों ने भी उनसे मिलने की इजाजत मांगी थी, लेकिन उन्हें मना कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed