फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar Abdullah accuses Lone of ganging up with BJP

'पीएम मोदी के जूते साफ क्यों कर रहे हैं लोन'

Sun, 30 Nov 2014 04:49 PM IST
Updated Sun, 30 Nov 2014 04:49 PM IST
विज्ञापन
Omar Abdullah accuses Lone of ganging up with BJP

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शनिवार को एकदम बदले हुए तेवर में नजर आए। नेशनल कांफ्रेंस के प्रत्याशी के समर्थन में हंदवाड़ा में जनसभा करने पहुंचे उमर अब्दुल्ला ने अपने संबोधन में पीपुल्स कांफ्रेंस के चीफ और हंदवाड़ा से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे सज्जाद लोन पर एक के बाद एक कई हमले किए।

विज्ञापन


उन्होंने मतदाताओं से कहा कि नेकां प्रत्याशी को वोट दीजिए, नरेंद्र मोदी साहब के जूते साफ करने की जरूरत नहीं है। लोन पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए उमर ने कहा कि आज अचानक आपके एक लीडर को मोदी में एक भाई नजर आने लगा है।
विज्ञापन


ओह, चलो, जो भाई हमारी मस्जिद गिराकर मंदिर बनवाना चाहता है, जो भाई हमारा शरियत कानून खत्म कर कॉमन सिविल कोड लागू करना चाहता है, जो भाई रियासत से अनुच्छेद 370 को हटाना चाहता है और हमसे हमारा झंडा छीनना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे भाई लोन साहब को ही मुबारक, हमें इस तरह के भाई नहीं चाहिए। उमर के हमले यहीं नहीं रुके।  उन्होंने कहा कि अगर आज मेरा नाम बिलाल लोन होता तो मैं अपनी जगह बहुत घबरा जाता।

लोन को चुनाव के लिए शुभकामनाएं

Omar Abdullah accuses Lone of ganging up with BJP

उमर ने जनसभा को संबोधित करने के दौरान कहा कि हमें ऐसे भाइयों की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने लोन को चुनाव के लिए शुभकामनाएं भी दीं। पर उमर के हमले यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि अगर बिलाल लोन की जगह वो सज्जाद लोन के बड़े भाई होते तो सहम जाते।

उमर के भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सज्जाद लोन भी आक्रमक नजर आए। उन्होंने कहा कि उमर द्वारा लगाए गए आरोप शर्मनाक हैं। सज्जाद ने कहा कि वे उमर के खिलाफ कोई निजी प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते पर उनके द्वारा अनुच्छेद 370 सहित अन्य जो आरोप उन पर लगाए गए हैं, वे बेहद शर्मनाक हैं।

सज्जाद लोन ने कहा कि 370 पर उन्हें उमर से सीखने की जरूरत नहीं है। उमर कश्मीरियत को बचाने के दावे करते हैं, पर उन्हें कश्मीरी बोलना तक नहीं आती। वो हमेशा रियासत से बाहर रहे हैं और सत्ता उन्हें तोहफे में मिली है। सज्जाद लोन ने कहा कि  उमर को अपने पिता से पूछना चाहिए कि कैसे उन्होंने और उमर के दादा ने 370 की आत्मा को बेचने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed