फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   old woman Sexual harassment by two young man in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर: दो युवकों ने की 75 साल की बुजुर्ग से हैवानियत, पीड़िता ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

Mon, 17 Sep 2018 09:36 PM IST
विकास बडू, अमर उजाला, जम्मू
विकास बडू, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 17 Sep 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
old woman Sexual harassment by two young man in jammu and kashmir
जम्मू-कश्मरी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। रियासी जिले में 25 साल के दो युवकों ने एक बुजुर्ग महिला के साथ हैवानियत कर डाली। अरनास थाना इलाके में यह घटना हुई। 75 साल की बुजुर्ग का आरोप है कि दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल कार्रवाई नहीं होने पर बुजुर्ग ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 
विज्ञापन


दुष्कर्म करने वाले दोनों युवक लगभग 25 साल के हैं। दुष्कर्म किए जाने का मामला लगभग बीस दिन पहले का है। पिछले कई दिनों से पुलिस की कारवाई से असंतुष्ट बुजुर्ग ने बताया कि तीस अगस्त को वह किसी काम से खेतों की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान उसके ही गांव के रहने वाले दो युवक उस का रास्ता रोक कर खड़े हो गए। बाद में उसको दोनों युवकों ने जबरदस्ती पकड़ लिया और नीचे गिरा दिया। आरोप है कि दोनों ने बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसकी दोनों युवकों के साथ काफी धक्कामुक्की भी हुई। आरोपियों से छुटकर घर पहुंची बुजुर्ग ने पूरे मामले की जानकारी परिवार के अन्य लोगों को बताई। 

परिजनों ने अरनास थाने में मामला दर्ज कराया। लेकिन पुलिस ने दोनों युवकों को थोड़े समय के लिए पुलिस थाने में बुलाया और फिर वापस भेज दिया। पुलिस इस मामले में कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। 

पीड़िता ने कोर्ट के जरिए दुष्कर्म का केस दर्ज करने की अपील की है, लेकिन अरनास पुलिस कोर्ट के आदेशों की भी अवहेलना कर रही है। बुजुर्ग ने बताया कि वह दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को पकड़ कर सजा देने की मांग कर रही है।

बुजुर्ग के परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचा रही है और मामले को दबाने में जुटी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केस को खत्म करने का भी दवाब बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed