फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   oil depot to be shifted soon beside railway station

रेलवे स्टेशन के पास से हटेंगे आयल डिपो

Tue, 02 Jun 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 02 Jun 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
oil depot to be shifted soon beside railway station

सुरक्षा कारणों के चलते रेलवे स्टेशन के पास स्थित आयल कंपनियों के डिपो हटाए जाएंगे। यहां से पूरी रियासत में पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई होती है। फिरोजपुर डिवीजन के डीआरएम अनुज प्रकाश ने नए डिपो के लिए जिला प्रशासन से जमीन उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि स्टेशन जैसे संवेदनशील स्थान के पास डिपो होना खतरनाक है। इस संबंध में उन्होंने डीसी और आयल कंपनियों के अधिकारियों से भी भेंट की।

विज्ञापन


डीआरएम ने माना कि जम्मू रेलवे स्टेशन को ‘माडल स्टेशन’ के रूप में विकसित करने की घोषणा पर अमल नहीं हो सका। आज तक जम्मू को माडल स्टेशन की सुविधाएं नहीं मिल पाईं। अब रेल मंत्रालय ने माडल स्टेशन बनाने की योजना को हरी झंडी दे दी है। जल्द ही काम शुरू होगा। जम्मू स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियां लगाने का काम भी इसी वित्तीय वर्ष में होगा। इसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


डबल ट्रैक
जम्मू से जालंधर के बीच पांच सेक्शनों में डबल ट्रैक न होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। डीआरएम ने कहा कि डबल ट्रैक के लिए रेलवे मंत्रालय ने फंड मंजूर कर दिया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में कम से कम दो सेक्शन में डबल ट्रैक का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसमें जम्मू रेलवे स्टेशन का बाहरी इलाका शामिल है। लंबे समय से जम्मू के प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाने की मांग पर डीआरएम ने कहा कि अभी इस संबंध में कोई फैसला नहीं आया है, लेकिन उस पर नए सिरे से प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


न रेल मंडल न शताब्दी
जम्मू को रेल मंडल बनाए जाने की चर्चाओं को उन्होंने सिरे से नकार दिया। कहा कि रेल मंडल बहुत विशाल प्रोजेक्ट है और वह रेल मंत्रालय से ही होगा। जम्मू से नई दिल्ली तक शताब्दी ट्रेन के परिचालन के संबंध में भी डीआरएम ने फिलहाल किसी संभावना से इंकार किया है। जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक में डीआरएम अनुज प्रकाश के साथ रेलवे बोर्ड की कार्यकारी निदेशक रश्मि चौधरी व अन्य उच्चाधिकारी भी थे।

कटड़ा के लिए नई ट्रेनें
फिरोजपुर डिवीजन के डीआरएम अनुज प्रकाश ने कहा कि श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कटड़ा के लिए शीघ्र एक अन्य नई ट्रेन चलाई जा रही है। अहमदाबाद से चलाई जाने वाली इस ट्रेन के अलावा अन्य ट्रेनों को भी कटड़ा तक पहुंचाने के काम में गति लाई जाएगी। जम्मू से हरिद्वार के लिए भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की योजना है। राजधानी में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।


यात्रियों को घर बैठे ई टिकट की सुविधा को सरल और बेहतर बनाने के लिए सरवर सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है। रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण को प्राथमिकता से हटाया जाएगा। कटड़ा-बनिहाल रेलवे लाइन के बीच एलायनमेंट की चुनौती पर काम हो रहा है। रेल यात्री उपभोक्ता पखवाड़ा के तहत विभागीय अधिकारी यात्रियों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed