{"_id":"588cb1f64f1c1bbb7ecf7a0d","slug":"officers-not-participate-in-athome-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: गणतंत्र दिवस के एटहोम कार्यक्रम से नदारद रहे अफसर, राज्यपाल ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: गणतंत्र दिवस के एटहोम कार्यक्रम से नदारद रहे अफसर, राज्यपाल ने जताई नाराजगी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 28 Jan 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
गवर्नर एनएन वोहरा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर एटहोम कार्यक्रम में अफसराें की गैर हाजिरी पर राज्यपाल एनएन वोहरा ने नाराजगी जताई है। इसे अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही का मामला बताते हुए राजभवन ने मुख्यमंत्री के समक्ष मुद्दा उठाने की मंशा जताई है।
राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार गणतंत्र दिवस पर्व के उपलक्ष्य पर कनवेंशन हॉल में राज्यपाल की मेजबानी में एटहोम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके लिए बाकायदा प्रशासनिक अफसराें को औपचारिक रूप से न्योता देकर बुलाया गया, लेकिन खेदजनक है कि बड़ी तादाद में वरिष्ठ अफसरों ने कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। यहां तक कि इन अफसरों ने यह भी बताना उचित नहीं समझा कि वे किन वजहाें से नहीं आ पा रहे हैं।
राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार राज्यपाल ने इच्छा जताई है कि मुख्यमंत्री के समक्ष मुद्दे को उठाकर जोर देकर कहा जाएगा कि अनुशासन के बिना सरकार अपने लक्ष्य हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाएगी। खासकर वरिष्ठ अफसरों में ही अनुशासन के प्रति गंभीरता नजर नहीं आती।
विज्ञापन
राज्यपाल ने 26 जनवरी को शाम चार बजे प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए राज्य सरकार के विशेष सचिव से लेकर सरकारी विभागों के अध्यक्षों के नाम निमंत्रण पत्र भेजे थे।
उन्हाेंने याद दिलाया कि 10 जनवरी 2017 को सरकार द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक सरकारी और सार्वजनिक उपक्रमों के तमाम अफसरों और सरकारी मुलाजिमों को गणतंत्र दिवस से संबंधित कार्यक्रमाें में ड्यूटी के निर्वाह के तहत शामिल होना था। आदेश की अवहेलना अनुशासनहीनता और ड्यूटी से लापरवाही का मामला माना जाएगा जिस पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी।