फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   oath ceremony of advocates in jammu

सौ से अधिक नए वकीलों को मिले प्रैक्टिस लाइसेंस

Fri, 23 Jan 2015 08:59 PM IST
Updated Fri, 23 Jan 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन
oath ceremony of advocates in jammu

कोर्ट कांप्लेक्स स्थित प्रदेश न्यायिक अकादमी में शुक्रवार की सुबह सौ से ज्यादा नए वकील उत्सुकता से लबरेज नजर आए। इन वकीलों को प्रैक्टिस लाइसेंस प्रदान करने के साथ ही उन्हें शपथ ग्रहण करवाई गई। समारोह की अध्यक्षता हाईकोर्ट के जस्टिस हसनैन मसूदी ने की।

विज्ञापन


सौ से ज्यादा वकीलों को लाइसेंस दिए गए, जबकि खराब मौसम के कारण नेशनल हाईवे जाम रहने से 80 से ज्यादा वकील समारोह में नहीं पहुंचने पर लाइसेंस लेने से वंचित रह गए। समारोह को संबोधित करते हुए जस्टिस हसनैन मसूदी ने पेशेवर रवैये और कोर्ट के अफसर के रूप में वकीलों की महत्वपूर्ण भूमिका से उन्हें अवगत करवाया।
विज्ञापन


धैर्य के साथ मेहनत करने पर ही वह जज के समक्ष प्रभाव डाल सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह बार ही है, जिसे बेंच की मां के रूप में देखा जाता है। वकीलों का ज्ञान ही किसी मामले की समाप्ति में अहम भूमिका अदा करता है। अपने कार्य की श्रेष्ठता से ही नानी पालकीवाला और फैली नारिमन जैसी शख्सियतों ने अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्टिस मसूदी ने कहा कि एक वकील को सिर्फ अपने मुवक्किल के लिए समर्पण की भावना से काम नहीं करना चाहिए, बल्कि सत्य के लिए अदालत का सहयोग भी करना चाहिए। इससे पहले प्रदेश न्यायिक अकादमी के निदेशक पवन देव कोतवाल ने समारोह के अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही वकीलों की शपथ की जरूरत पर प्रकाश डाला।

वसंथा कुमार उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश

oath ceremony of advocates in jammu

जम्मु कश्मीर में जो अटकलें लगायी जा रही थी वेह आखिर सच हो गयी और न्यायाधीश इन पाल वसंथा कुमार जम्मू कश्मीर के उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश चुने गए हैं। वसंथाकुमार मद्रास हाई कोर्ट के न्यायाधीश हैं जिनको अब जम्मू कश्मीर के उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश का पद सौंपा गया हैं।

वसंथाकुमार फ़रवरी 2 से अपने दफ्तर में मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे। न्यायाधीश वसंथाकुमार तमिल नाडु राज्य के कन्याकुमारी के मर्थनदम अलाके के रहने वाले हैं और 25 वर्षों तक एक वकील की हैसियत से काम करचुके हैं।

दिसंबर 2005 में वह मद्रास कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के पद पे रहे और अप्रैल 2007 में वह  न्यायाधीश चुने गए।  वसंथाकुमार ने मद्रास न्यायाधीश की हैसियत से 92000 याचिकाओं को निपटाया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed