यहां मर्दों पर भारी पड़ी औरतें, पढ़ें खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासती विधानसभा चुनाव में पांचवें चरण में आने वाली छंब विधानसभा सीट पर विरला संयोग ही है कि यहां पर महिलाओं का वोट उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने में निर्णायक साबित होगा। पांचवें चरण में बीस विधानसभा सीटों में से छंब विधानसभा सीट ऐसा इकलौता विधानसभा क्षेत्र है, जहां पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है।
छंब विधानसभा सीट पर कुल 72413 मतदाता हैं। इनमें से 36396 महिला मतदाता और 36017 पुरुष मतदाता हैं। अन्य सभी विधानसभा सीटों में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से कहीं ज्यादा है। छंब विधानसभा क्षेत्र से महिला मतदाता सीमा देवी का कहना है कि महिलाओं के लिए यह गर्व की बात है कि छंब में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।
उनका कहना है कि मताधिकार के प्रति महिलाओं में जागरूकता बढ़ी है और वे बढ़-चढ़कर चुनाव में हिस्सा ले रही हैं। महिलाओं का वोट उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने में अहम रहेगा, इसको लेकर इस विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं काफी उत्साहित हैं।
5वें चरण महिला मतदाताओं की संख्या का हाल
विधानसभा सीट पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल मतदाता
नगरोटा 38865 33291 72156
गांधीनगर 87009 81634 168643
जम्मू पूर्व 27090 26226 53316
जम्मू पश्चिम 78455 75084 153540
बिश्नाह 46688 42500 89188
आरएस पुरा 40875 36258 77134
सुचेतगढ़ 31928 30167 62095
मढ़ 37529 33882 71361
रायुपर दोमाना 50895 45799 96694
अखनूर 48594 45825 94419
छंब 36017 36396 72413
नौशेरा 48788 43931 92719
दरहाल 49548 43534 93082
राजोरी 60081 53676 113757
कालाकोट 45919 40137 86056
बनी 22416 19090 41506
बसोहली 40502 34855 75357
कठुआ 59174 52909 112083
बिलावर 51755 43973 95728
हीरानगर 56883 50774 107657